राइजिंग भास्कर. जोधपुर
सिंधी फिल्म छोरियूं अगियां छोरा पुठियां का विशेष प्रीमियर शो दिनांक 27 और 28 जून को प्रातः 9:00 बजे न्यू कोहिनूर में निशुल्क दिखाया जाएगा।
राजस्थान सिंधी अकादमी जयपुर एंव सिंधी वेलफेयर एंड मेडिकल सोसाइटी (सिंधु महल) के संयुक्त तत्वावधान में सिंधी फिल्म का विशेष प्रीमियर शो के दौरान चौपासनी रोड स्थित न्यू कोहिनूर सिनेमा हॉल में दिनांक 27 और 28 को प्रातः 9:00 बजे वाले शो में सिंधी समाज के बंधुओ को निशुल्क दिखाई जाएगी।
सिंधी वेलफेयर एण्ड मेडिकल सोसायटी (सिंधु महल) अध्यक्ष कन्हैयालाल टेवानी व उपाध्यक्ष दिनेश भंबानी ने बताया कि इस फिल्म को चलाने का एक उद्देश्य आज के नौजवान युवा- युवक- युवतियों सिंधियत के प्रति उत्साह दिखाने और समाज को सिंधी भाषा बोली एवं संस्कारों को बढ़ावा देने के लिए है।
राजकुमार परमानी ने बताया यह एक पारिवारिक फिल्म है जो दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा भी प्रदान करती है इसमें कॉमेडी, सभ्यता संस्कारों का मिश्रण है।




