Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:02 am

Sunday, October 18, 2026, 9:02 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

568वां जोधपुर स्थापना दिवस 25 जून को, पत्रकारों व विशिष्ट जनों का होगा सम्मान

राखी पुरोहित. जोधपुर 

लोक संगीत माड़ शोध संस्थान द्वारा जोधपुर का 568वां स्थापना दिवस तिथि अनुसार 25 जून को निर्जला एकादशी के अवसर पर धूमधाम से मनाया जाएगा। यह समारोह चंद्रा इंपीरियल, पोलो ग्राउंड के सामने स्थित परिसर में शाम 7 बजे आयोजित होगा।

संस्थान के सचिव सुमनेश व्यास ने बताया कि हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “संचार सेवा श्री सम्मान” के अंतर्गत पत्रकारों एवं मीडिया जगत से जुड़े वरिष्ठ व्यक्तित्वों का सम्मान किया जाएगा।

प्रिंट मीडिया श्रेणी में सुरेश व्यास, एम.आर. मलकानी, राजेश त्रिवेदी, अयोध्या प्रसाद गौड़, सैयद मुनव्वर अली, मनीष चौपड़ा, रजनीश छंगाणी, उदय पुरोहित, सुनील चारण, डॉ. राकेश वशिष्ठ, मनोज बोहरा, संगीता बोहरा, दिलीप पुरोहित एवं सुमेर सिंह चुण्डावत को सम्मानित किया जाएगा। वहीं लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से पदम मेहता को अलंकृत किया जाएगा।

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया श्रेणी में चन्द्रशेखर व्यास, शिवकुमार पुरोहित, राज वैष्णव तथा मनोज गिरी गोस्वामी का सम्मान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त “गुरु गोविंद कल्ला संगीत सेवा श्री सम्मान” से गणपत जोशी-गणेश जोशी की जोड़ी तथा अजय करण जोशी को सम्मानित किया जाएगा। बैंकिंग एवं विधिक सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वैभव पुरोहित का सम्मान किया जाएगा।

संस्थान के अध्यक्ष आनंद प्रकाश कल्ला ने बताया कि समारोह के अंतर्गत “मीरा भक्ति सरोवर संध्या” का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें जगदीश हर्ष के नेतृत्व एवं संगीत निर्देशन में भक्तिमय प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

कार्यक्रम में सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली, पूर्व न्यायाधीश गोपाल कृष्ण व्यास, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. आकांक्षा पालावत, एडीसीपी यातायात शालिनी राज, जे.एम. बूब, समाजसेवी एवं उद्योगपति उमेश लीला, सीए सुरेश राठी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद सिंघल करेंगे।

संस्थान के कोषाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि निर्जला एकादशी के अवसर पर दिनभर विभिन्न धार्मिक एवं सेवा कार्यों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से जोधपुर स्थापना दिवस को उत्साह एवं गौरव के साथ मनाने का आह्वान किया। संस्थान द्वारा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor