Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 6:42 am

Sunday, October 18, 2026, 6:42 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

डॉ. अरविंद कुमार पुरोहित और सचिव राधाकृष्ण छंगाणी ने कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलगुरु डॉ. वीएस जैतावत से शिष्टाचार भेंट की

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

एसकेआरएयू बीकानेर पेंशनर कल्याण समिति की जोधपुर इकाई के अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार पुरोहित और सचिव राधाकृष्ण छंगाणी ने कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलगुरु डॉ. वीएस जैतावत से शिष्टाचार भेंट की।
सचिव आर के छंगाणी ने कुलगुरु के सकारात्मक प्रयासों के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पेंशन समस्या के स्थायी समाधान के कुछ विकल्प कुलगुरु के ध्यान में लाना इस भेंट वार्ता का उद्देश्य है।

सचिव छंगाणी ने विस्तार से विकल्पों पर चर्चा की। अध्यक्ष डॉ. पुरोहित ने कहा कि विगत कई वर्षों में पहली बार ऐसा हो रहा है कि राजस्थान के पाँचों कुलगुरु मिल कर समस्या के समाधान में रुचि ले रहे हैं।

कुलगुरु डॉ. जैतावत ने कहा कि इनमें से कई विकल्पों पर वे सरकार का ध्यान आकृष्ट कर चुके हैं और अगर कोई सार्थक विकल्प सामने आता है तो वे उसे अवश्य आगे बढायेंगें।

इस संदर्भ में उन्होंने एसकेआरएयू, बीकानेर के कुलगुरु डॉ आरबी दुबे द्वारा किये जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया। कुलगुरु के प्रति धन्यवाद के साथ भेंट वार्ता संपन्न हुई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor