Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:42 am

Sunday, October 18, 2026, 8:42 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र में महामंदिर ब्लॉक की ओबीसी विभाग की कार्यकारिणी घोषित

भगवान पंवार. जोधपुर

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के चेयरमैन हरसहाय यादव के निर्देशानुसार और जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा के अनुमोदन पर जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग में सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र की महामंदिर ब्लॉक की नई कार्यकारिणी घोषणा की गई।

जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर विजय सिंह सोलंकी, संगठन सचिव पद पर कैलाश लखपति, संयोजक पद पर राज गौरी खान, कोषाध्यक्ष पद पर किशन बंजारा, महासचिव पद पर ओम प्रकाश बिश्नोई, संयुक्त सचिव पद पर हर्षित जांगिड़, सचिव पद पर चेनाराम खोजा और संगठन मंत्री पद पर दुर्गाराम को नियुक्त किया गया।

जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने ब्लॉक अध्यक्ष अशोक गहलोत ओर उनकी नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी ओर कहा कि आप सभी की नियुक्ति से कांग्रेस के सिद्धांतो एवं विचारधारा को नया संबल मिलेगा।पार्टी आपसे निष्ठा,लगन एवं समर्पण भाव से जनसेवा करने ओर संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा रखती है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor