Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:11 am

Sunday, October 18, 2026, 8:11 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री शनिधाम मन्दिर रामेश्वर महादेव मन्दिर पब्लिक ट्रस्ट में होंगे अनुष्ठान

सुनील वर्मा. जोधपुर 

श्री शनिधाम मन्दिर रामेश्वर महादेव मन्दिर पब्लिक ट्रस्ट, पुराने कोहिनूर के सामने, पाँचवी चौपासनी रोड, जोधपुर में शुभ शनिवार 27 जून 2026 के अवसर पर शनि देव की पवित्र छोटी मूर्ति पर पुष्प माला पूजा अर्चना अगरबती तेल अभिषेक किया जाएगा। साथ ही मूर्ति के पास व मन्दिर परिसर में रंगोली से फूल पत्तियाँ, दीपक, स्वास्तिक बना कर 1008 शुभ दीपक से मन्दिर को रोशन किया जाएगा। कार्यक्रम

महामंडलेश्वर डॉ. शिव स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के सान्निध्य में मुख्य अथिति शहर विधायक अतुल भंसाली, भोपालगढ विधायक श्रीमति गीता बरबड, पूर्व शहर विधायक श्रीमती मनीषा पँवार, करण सिंह उचियारडा, अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण पदम श्री अवार्डी हिम्मता राम, सुभाष गहलोत की उपस्थिति व अन्य अथितियों, साधुसंतों, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों भक्तजनो के सहयोग द्वारा होगा।

एडवोकेट विजय शर्मा(सचिव) ने बताया कि इस शनिवार के शुभ दिवस पर जो सभी शनि देव के भक्त जनों के लिए कस्ट निवारण व शुभलाभ दायक सिद्ध होगा व इस शुभ दिन के अवसर सच्चे मन से प्रार्थना व पूजा पाठ अभिषेक आराधना करने वालो को मनवांछित इच्छा फल की प्राप्ति शनि देव की श्रद्धा से निश्चित ही मिलेगी।

इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक मनोरथों के कार्यक्रम आयोजन होंगे। श्री शनिधाम के पुजारी श्रवन वैष्णव के द्वारा समस्त ट्रस्ट मण्डल के पदाधिकारियों व सदस्यों के सहयोग से शाम 7.45 बजे महाआरती, ढोल नगाडों के साथ पधारे हुए मुख्य अथिति व साधु संतों, अतिथियों, जन प्रतिनिधियों के सान्निध्य में आरती होगी। मन्दिर में सभी के दर्शन के द्वार लिए सुबह छः बजे से रात 10 बजे तक आज शुभ शनिवार के अवसर के उपलक्ष्य में खुले रहेंगे।
.
इस अवसर पर ट्रस्ट मण्डल के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के द्वारा सभी पधारे हुए महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी शिव स्वरूपानंद सरस्वती महाराज जी, मुख्य अतिथियों, जन प्रतिनिधियों, साधु संतों का भव्य स्वागत किया जाएगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor