Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:22 am

Sunday, August 23, 2026, 5:22 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री सिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर में निर्जला एकादशी पर हुआ भोग व श्रृंगार का भव्य आयोजन

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रातानाडा, शिव रोड स्थित श्री सिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर में भगवान के प्रति श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ श्रृंगार व भोग का भव्य आयोजन हुआ। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया तथा भक्तों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पूजा-अर्चना एवं दर्शन का लाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर भगवान को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों से सुसज्जित भोग अर्पित किया गया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव का पूजन कर सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। सभी ने निर्जला एकादशी महोत्सव को उत्साह, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया।

भगवान महादेव की आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन ने भक्तों के मन में आध्यात्मिक ऊर्जा एवं धार्मिक आस्था का संचार किया। आयोजन की व्यवस्था में मंदिर व्यवस्थापिका शिवानी जोशी, निकिता जोशी व महिला मंडल का योगदान रहा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor