कक्षा 9 से लेकर प्रोफेशनल एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों तक पात्र विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
दिलीप कुमार पुरोहित. नई दिल्ली
9783414079 diliprakhai@gmail.com
केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की तीन छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन और पारसी समुदाय के पात्र विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। आवेदन राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर अनिवार्य वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) के माध्यम से किए जाएंगे।
प्रमुख तथ्य
- प्री-मैट्रिक: कक्षा 9-10, 50% अंक, पारिवारिक आय ₹1 लाख तक।
- पोस्ट-मैट्रिक: कक्षा 11 से पीजी/तकनीकी पाठ्यक्रम, 50% अंक, आय ₹2 लाख तक।
- मेरिट-कम-मीन्स: प्रोफेशनल/तकनीकी यूजी-पीजी, 50% अंक, आय ₹2.5 लाख तक।
- लाभ: प्रवेश शुल्क, ट्यूशन फीस और अनुरक्षण (मेंटेनेंस) भत्ता।
- आवेदन: राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर OTR अनिवार्य।




