पीएम-यूएसपी केंद्रीय छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन, आय सीमा ₹4.50 लाख निर्धारित
दिलीप कुमार पुरोहित. नई दिल्ली
9783414079 diliprakhai@gmail.com
केंद्र सरकार की पीएम-यूएसपी केंद्रीय छात्रवृत्ति योजना (CSSS) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रतिवर्ष ₹20,000 तक की सहायता दी जाएगी।
प्रमुख तथ्य:
- • स्नातक के पहले तीन वर्षों में ₹12,000 वार्षिक सहायता।
- • स्नातकोत्तर व तकनीकी पाठ्यक्रम के चौथे-पांचवें वर्ष में ₹20,000 प्रतिवर्ष।
- • परिवार की वार्षिक आय ₹4.50 लाख से अधिक नहीं हो।
- • 12वीं बोर्ड में 80वें पर्सेंटाइल से ऊपर अंक आवश्यक।
- • राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन।
- • 75% उपस्थिति और वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 50% अंक अनिवार्य।




