Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 12:48 am

Thursday, July 9, 2026, 12:48 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

रामेश्वर महादेव शनिधाम मन्दिर में किया अनुष्ठान

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

रामेश्वर महादेव शनिधाम मन्दिर में भोपालगढ़ विधायक गीता बरबड, पूर्व विधायक श्रीमती मनीषा पँवार, जोधपुर भाजपा के उपाध्यक्ष जसवंत सिंह इंदा ने महादेव व शनि देव भगवान का पूजा पाठ कर अभिषेक किया। साथ ही विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।

इस मौके पर न्यूरोथैरेपिस्ट संतु सिंह मेडतिया, प्रोफेसर राम सिंह इंदा, शिव वर्मा, चेतना गहलोत अतिथि के रूप में मौजूद थे। सचिव एडवोकेट विजय शर्मा के सहयोग से जोधपुर के रामेश्वर महादेव पब्लिक ट्रस्ट, पाँचवीं चौपासानी रोड में पधार कर रामेश्वर महादेव में पवित्र शिव महा मृत्युंजय मूर्ति व शनिधाम मन्दिर में शनि देव भगवान की प्राचीन पवित्र मूर्ति की सच्चे मन से पुजारी श्याम सुंदर ओझा व पुजारी श्रवन वैष्णव द्वारा विधि विधान मंत्रोच्चारण से पूजा अर्चना की गई।

तिल्ली के तेल से अभिषेक किया गया। दीपक जलाकर शिव महादेव व शनि देव से विश्व में शांति अमन चैन भाईचारा आपसी प्रेम भाव का वातावरण सदैव कायम रखने की अरदास की गई। एडवोकेट विजय शर्मा ने बताया कि 27 जून 2026 को रामेश्वर धाम श्री शनि धाम मन्दिर में शुभ शनि वार के अवसर पर ट्रस्ट परिसर में रंगोली बनाई गई। स्वस्तिक फूल पत्ती, दीपक के निशान व मन्दिर में ब्रह्मा विष्णु महेश को बिल्व और आंवला के पवित्र वृक्ष का वासा के पास व मूर्ति के पास सुंदर शुभ 1008 दीपक जला कर मन्दिर को शुद्ध कर जगमग किया गया।

ट्रस्ट मंडल की ओर से उपस्थित सचिव एडवोकेट विजय शर्मा, सदस्य नरेश चंद्र जोशी, कन्हैया लाल खिटोलिया व देवेंद्र सरगरा, बीजू, राजू मेघवाल पुजारी श्याम ओझा, श्रवन वैष्णव, मीनू पटेल व अन्य सहयोगी भक्त जाने ने पधारे हुए सभी अतिथियों को तिलक लगाकर साफ़ा माला दुपट्टा शाल पहना कर हाथ मे काला डोरा (नजरिया ) बाँध कर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor