Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:22 am

Sunday, August 23, 2026, 5:22 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज ने लगाया न्यूरोलॉजी मेडिकल कैम्प

फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा के नेतृत्व में लिवारा केयर द्वारा न्यूरो रोगों हेतु विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित 

राखी पुरोहित. जोधपुर

लिवारा केयर द्वारा न्यूरो (तंत्रिका तंत्र) संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों के लिए एक विशेष ओपीडी चिकित्सा शिविर का आयोजन बालाजी फोर्टिस हॉस्पिटल, जोधपुर में किया गया।

शिविर में अहमदाबाद से पधारे प्रसिद्ध न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. सुवित कटूरिया ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लेकर विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया।

इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज की ओर से श्रीमती निरूपा पटवा की विशेष सहभागिता रही। उनके सहयोग से शिविर का सफल संचालन सुनिश्चित हुआ

ग्रुप की सदस्य रानी सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में लिवारा केयर के अधिकारी विनय लवानिया एवं पारस चौधरी भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी समाज के विभिन्न वर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु ऐसे चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा

अध्यक्ष तारा सोलंकी ने बताया कि लिवारा केयर का उद्देश्य विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाकर स्वास्थ्य जागरूकता एवं बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor