राखी पुरोहित. जोधपुर
अखिल भारतीय सर्वधर्म महासभा, किरण क्रांति फाउंडेशन और सिंघम स्टार म्यूजिकल ग्रुप के तत्वावधान में प्रदेश अध्यक्ष अभिलेश वडेरा ने अपने पिताजी जगदीश वडेरा एवं माताजी श्रीमती गोपी वडेरा की 52वीं वैवाहिक वर्षगांठ जोधाणा वृद्धाश्रम में सभी के साथ मिलकर सेवा, सम्मान और स्नेह के भाव से मनाई।
इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने गीत-संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा सभी ने मिलकर हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ इस विशेष अवसर का आनंद लिया | अखिल भारतीय सर्वधर्म महासभा ट्रस्ट के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष रशीद खान, राष्ट्रीय महासचिव कविता श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अनीता परिहार, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर सिंह खीची, प्रदेश महासचिव मनीषा राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष उषा वडेरा प्रकोष्ठ, प्रदेश कोषाध्यक्ष धीरेंद्र श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष मदनलाल बैद, लक्ष्मीकांत गहलोत जिला अध्यक्ष खादी ग्रामोद्योग कांग्रेस कमेटी, हेमंत मौर्या समाजसेवी, किरण क्रांति फाउंडेशन के अध्यक्ष जोधपुर एंकर अरुण सिंह चौहान, पदाधिकारी प्रियंका सिंह चौहान, संगीता भंडारी, कशिश देवनानी, शिल्पा नेगी, ममता भल्ला, योगिता टाक
संस्कारी ग्रुप के अभिषेक शर्मा एवं उनकी टीम सिंघम स्टार म्यूजिक ग्रुप के लेडी रॉकस्टार योगिता टाक एवं सनसिटी रॉकस्टार अमित पेड़ीवाल एवं समस्त टीम ने भाग लिया। एंकरिंग विपिन लोढ़ा द्वारा शानदार की गई। इस अवसर पर अभिलेश वडेरा ने समाज, विशेषकर युवा पीढ़ी को एक प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा—”माता-पिता हमारे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी और ईश्वर का स्वरूप हैं। हमारा अस्तित्व, हमारे संस्कार और हमारी पहचान उन्हीं की देन है। इसलिए कभी भी उनका तिरस्कार न करें और उन्हें अपने घरों से दूर न करें। जिस प्रकार उन्होंने हमें प्रेम, त्याग और संघर्ष के साथ जीवन दिया, उसी प्रकार हमारा भी कर्तव्य है कि उनके बुढ़ापे को सम्मान, अपनापन और स्नेह से भर दें।
आइए, हम सभी संकल्प लें कि अपने माता-पिता का सम्मान करेंगे, उनकी सेवा करेंगे और ऐसा समाज बनाएँगे जहाँ किसी भी माँ-बाप को वृद्धाश्रम जाने की मजबूरी न हो। माता-पिता की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी सफलता और सबसे बड़ा आशीर्वाद है।”




