राखी पुरोहित. जोधपुर
जोधपुर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन JDBA द्वारा आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026-27 का भव्य समापन आज उमेद क्लब में हुआ। केंद्रीय सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री भारत सरकार गजेन्द्र सिंह शेखावत और पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी व ऑयल इंडिया के अधिकारी मधुराज्य बरुआ के मार्गदर्शन में हुए इस टूर्नामेंट में U-11 से U-19 और ओपन वर्ग तक 650 युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
समापन समारोह के अध्यक्ष श्री हरिगोपाल राठी, अध्यक्ष उमेद क्लब एवं मुख्य अतिथि विनोद सिंघवी, सचिव उमेद क्लब उपस्थित रहे। साथ ही एसोसिएशन के सचिव अमित कर्णावत, कोषाध्यक्ष रुपेश बालिया तथा कार्यकारिणी सदस्य राज सारस्वत मौजूद थे। मुख्य रेफरी शिबू मेहता व नितेन्द्र सिंह तथा मुख्य आयोजक मुकेश प्रजापत की देखरेख में मुकाबले संपन्न हुए।
मीडिया संयोजक कपिल पटवा एवं अजय व्यास ने बताया कि टूर्नामेंट में केवल JDBA में पंजीकृत खिलाड़ी ही शामिल हुए। आयु गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की गई।
समस्त वर्गों के विजेता, उपविजेता और द्वितीय उपविजेता
U-11 वर्ग
– गर्ल्स सिंगल्स: विजेता – सान्वी मेहता, उपविजेता – भव्या, द्वितीय उपविजेता – रेणुका, जसलीन
– गर्ल्स डबल्स: विजेता – सान्वी & रेणुका, उपविजेता – भव्या & मायरा
– बॉयज सिंगल्स: विजेता – युवान, उपविजेता – विहान
– बॉयज डबल्स: विजेता – जॉर्डन & विहान, उपविजेता – युवान & युवान
U-13 वर्ग
– गर्ल्स सिंगल्स: विजेता – खुशी राठी, उपविजेता – सान्वी मेहता
– गर्ल्स डबल्स: विजेता – सान्वी & विहा, उपविजेता – खुशी & आन्या
– बॉयज सिंगल्स: विजेता – मोहित पारिहार, उपविजेता – युवान गोयल
– बॉयज डबल्स: विजेता – मोहित & विवान, उपविजेता – युवान & लक्ष्य
U-15 वर्ग
– गर्ल्स सिंगल्स: विजेता – लक्शिता, उपविजेता – साक्षी
– गर्ल्स डबल्स: विजेता – लक्शिता & कियारा, उपविजेता – आशी & मानसवी
– बॉयज सिंगल्स: विजेता – शौर्य प्रताप, उपविजेता – नबीक अली
– बॉयज डबल्स: विजेता – नबीक / शौर्य, उपविजेता – युवान / विहान
– मिक्स्ड डबल्स: विजेता – नबीक & साक्षी, उपविजेता – विहान & लक्शिता
U-17 वर्ग
– गर्ल्स सिंगल्स: विजेता – लक्शिता, उपविजेता – मोक्षिता
– गर्ल्स डबल्स: विजेता – मोक्षिता & कियारा, उपविजेता – ऐश्वर्या & सोनाक्षी
– बॉयज सिंगल्स: विजेता – मानस, उपविजेता – आरुल
– बॉयज डबल्स: विजेता – आरुल & मानस, उपविजेता – फरहान & नबीक
– मिक्स्ड डबल्स: विजेता – नक्षत्रा & मोक्षिता, उपविजेता – फरहान & साक्षी
U-19 वर्ग
– गर्ल्स सिंगल्स: विजेता – मोक्षिता, उपविजेता – लक्शिता
– गर्ल्स डबल्स: विजेता – सोनाक्षी & ऐश्वर्या, उपविजेता – योगिता & आशी
– बॉयज सिंगल्स: विजेता – यश सोनी, उपविजेता – आरुल गोयल
– बॉयज डबल्स: विजेता – आरुल / मानस, उपविजेता – नक्षत्रा / अभिषेक
– मिक्स्ड डबल्स: विजेता – यश & मोक्षिता, उपविजेता – मानस & योगिता
ओपन वर्ग
– महिला एकल: विजेता – साक्षी, उपविजेता – ऐश्वर्या
– महिला डबल्स: विजेता – ऐश्वर्या & ओजस्वी, उपविजेता – अवनि & आन्या
– पुरुष एकल: विजेता – यश सोनी, उपविजेता – मयंक चौधरी
– पुरुष डबल्स: विजेता – यश & मानस, उपविजेता – अनुज & चंद्रमोहन
– मिक्स्ड डबल्स: विजेता – यश & कियारा, उपविजेता – प्रिंस & ओजस्वी
समापन समारोह की झलकियां
अजय कुमार व्यास एवं कपिल पटवा ने बताया कि समापन समारोह में सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल्स व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। U-19 बॉयज सिंगल्स और ओपन पुरुष एकल में यश सोनी ने डबल ताज पहना। मानस ने U-17 बॉयज सिंगल्स, U-19 बॉयज डबल्स और ओपन पुरुष डबल्स में खिताब जीते। लक्शिता ने U-15 और U-17 गर्ल्स सिंगल्स में लगातार जीत दर्ज की।
JDBA के पदाधिकारियों ने कहा कि एसोसिएशन का लक्ष्य बैडमिंटन को “सभी के लिए खेल” बनाना है। निरंतर टूर्नामेंट और एकेडमियों की वजह से जोधपुर के खिलाड़ी अब राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा रहे हैं। संक्षेप में कहें तो JDBA आज जोधपुर में बैडमिंटन की रीढ़ बन चुका है।





