राखी पुरोहित. जोधपुर
चौपासनी रोड, ज्वाला विहार, झूलेलाल मार्ग स्थित नवनिर्मित श्री प्रेम प्रकाश आश्रम में प्रेम प्रकाश मंडल के संस्थापक स्वामी टेऊराम महाराज का चालिया महोत्सव (40 दिन) 9 जून से 19 जुलाई स्वामी टेऊराम जयंती तक जोधपुर सहित देश विदेश में हर्षोल्लास और भक्ति भाव से मनाया जा रहा है।
चालिया उत्सव के 23 वे दिन संत जीतू राम ने बताया कि कोटा से पधारे संत श्यामलाल का जोधपुर प्रेम प्रकाश मंडली द्वारा पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।
शाम को संत द्वारा भजन और सत्संग का आयोजन किया गया। संतों ने सनातन धर्म व सत्संग की महिमा बताई और कहा कि जीवन में आवागमन से छुटकारा दिलाने के लिए जीवन मुक्ति के लिए गुरु की शरण आने को सबसे बेहतर मार्ग बताया। श्री मानव भक्ति निर्वाण सनातन भक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवात्मा के कल्याण के लिए ईश्वर भजन पर जोर देना चाहिए।
संत जीतू राम ने चालिया महोत्सव के दौरान बताया कि
15 जुलाई
माला प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है
16 जुलाई
सुबह को ब्राह्मण भोज महापुरुषों का भोज का आयोजन रखा गया है
शाम को महाआरती का आयोजन रखा गया है
17 जुलाई
प्रातः काल में कन्या भोज का आयोजन रखा गया है
शाम को गुरु भक्ति के विशेष कार्यक्रम होंगे
18 जुलाई को
सुबह को अन्नदान सेवा के विशेष कार्य, सुंदर झांकी दर्शन,
शाम को 56 भोग का आयोजन
(श्री गुरु महाराज जी को 140 व्यंजनों का भोग)
19 जुलाई को
चालिया उत्सव का
अंतिम दिन
विशेष
संपूर्ण दिन अन्न दान सेवा
सुबह 8:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक
श्रीमद् भगवत गीता,
श्री प्रेम प्रकाश ग्रंथ पाठों का भोग
सभी प्रतियोगियो को उपहार,
शाम के समय
सत्संग,भंडारा, बधाई गीत, पल्लव की रस्म के साथ महोत्सव का समापन होगा।




