Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 1:10 am

Thursday, July 9, 2026, 1:10 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

जायंट्स ग्रुप उम्मीद द्वारा डॉक्टर्स डे एवं सी.ए. डे का हुआ आयोजन

राखी पुरोहित. जोधपुर 

जायंट्स ग्रुप उम्मीद द्वारा 1 जुलाई को बड़े उत्साह एवं सम्मान के साथ डॉक्टर्स डे एवं सी.ए. डे मनाया गया। इस अवसर पर समाजसेवा एवं अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान किया गया।

अध्यक्ष श्रीमती विमला गट्टानी ने बताया कि इस अवसर पर एम.डी.एम. अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. महेंद्र राठी तथा दारा हॉस्पिटल के डॉ. दारा को सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले सी.ए. पी.सी. संगरिया एवं सी.ए. जांगिड़ सहित अन्य सी.ए. का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष महेश्वरी, सीमा दवे, सुनीता सिंघवी एवं सुषमा शर्मा का विशेष सहयोग रहा। समूह की सदस्यों ने चिकित्सकों को उनके अस्पताल, क्लीनिक एवं निवास स्थान पर जाकर सम्मानित किया, वहीं सी.ए. का सम्मान उनके कार्यालयों में जाकर किया गया।

सम्मानित सभी डॉक्टरों एवं सी.ए. ने जायंट्स ग्रुप उम्मीद के इस सम्मान एवं स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया तथा समूह को अपने आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं। जायंट्स ग्रुप उम्मीद द्वारा किया गया यह सम्मान समारोह समाज के प्रति सेवा, सम्मान एवं कृतज्ञता की भावना का प्रेरणादायक उदाहरण रहा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor