12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन और ₹6 लाख से कम वार्षिक आय वाले छात्र कर सकते हैं आवेदन, राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर उपलब्ध है सुविधा।
दिलीप कुमार पुरोहित. जयपुर
उच्च शिक्षा के दौरान आर्थिक कठिनाइयों को कम करने के उद्देश्य से शिक्षा मंत्रालय की केंद्रीय सेक्टर छात्रवृत्ति योजना मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
प्रमुख तथ्य:
- 12वीं बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशताइल से अधिक अंक प्राप्त छात्र पात्र।
- परिवार की वार्षिक आय ₹6 लाख से कम होना आवश्यक।
- छात्रवृत्ति का उद्देश्य उच्च शिक्षा के दौरान दैनिक शैक्षणिक खर्च में सहायता देना।
- आवेदन राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से किए जा सकते हैं।
- आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा जारी रखने में मिलेगा संबल।
- अन्य योजनाओं में एनएमएमएस, एआईसीटीई प्रगति और मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति भी उपलब्ध हैं।




