Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:44 am

Sunday, October 18, 2026, 9:44 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

मथुरादास माथुर अस्पताल में डॉ. विकास राजपुरोहित का सम्मान

इकसठ पौधों का रोपण किया गया और और अंगदान जागरूकता अभियान चलाने का लिया संकल्प

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

अखिल भारतीय सर्वधर्म महासभा द्वारा मथुरादास माथुर अस्पताल में अस्पताल निरीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित को उनके उत्कृष्ट, समर्पित एवं जनसेवा के प्रति उल्लेखनीय योगदान के लिए साफ़ा, शॉल, माला, सम्मान रिब्बन एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महासभा के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष टीकम चंद परिहार, प्रदेश अध्यक्ष अभिलेश वडेरा, जिला अध्यक्ष रशीद खान, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरदीप सिंह सलूजा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोहर सिंह खीची, प्रदेश कोषाध्यक्ष धीरेंद्र श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीषा राठौड़, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र राजपुरोहित, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक गहलोत, राष्ट्रीय महासचिव कविता श्रीवास्तव, समाजसेवी हेमंत मौर्या, न्यायिक अधिकारी प्रदीप सोनगरा, डॉ. दीपक टाक, माला चौहान, हैदर अली, सोहेब, विपिन, रविंद्र, अंकित, मुनसा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प के अंतर्गत महासभा द्वारा अस्पताल परिसर में इकसठ पौधों का रोपण भी किया गया।

अपने संबोधन में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने अखिल भारतीय सर्वधर्म महासभा द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए महासभा से एक और जनहितकारी संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार महासभा निरंतर सामाजिक एवं मानव सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है, उसी प्रकार अब अंगदान जागरूकता अभियान को भी अपने सेवा मिशन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि समाज में अंगदान के प्रति आज भी अनेक भ्रांतियां और संकोच मौजूद हैं। इन्हें दूर करने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है, जिससे अधिक से अधिक लोग अंगदान के महत्व को समझें और इस महापुण्य कार्य से जुड़ें। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति का अंगदान कई लोगों को नया जीवन प्रदान कर सकता है तथा इससे बड़ा मानव सेवा का कार्य कोई नहीं हो सकता।

महासभा ने डॉ. विकास राजपुरोहित के इस प्रेरणादायक सुझाव का स्वागत करते हुए समाज में अंगदान के प्रति व्यापक जन-जागरूकता फैलाने तथा अधिक से अधिक नागरिकों को इस जीवनदायी अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor