Explore

Search

Saturday, August 29, 2026, 9:00 am

Saturday, August 29, 2026, 9:00 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

मारवाड़ प्रेस क्लब पत्रकारों की आवास समस्या का करवाएगा समाधान, संगठन का होगा विस्तार

(क्लब के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने केक काटकर एक साल पूरा होने का जश्न मनाया।)

मारवाड़ प्रेस क्लब काे एक साल पूरा, कार्यों की हुई समीक्षा, कार्यशालाओं के माध्यम से होगी कार्ययोजनाओं की क्रियान्विति

शिव वर्मा. जोधपुर 

पश्चिमी राजस्थान के पत्रकारों के प्रमुख संगठन मारवाड़ प्रेस क्लब की स्थापना के 1 साल पूरा होने पर मारवाड़ प्रेस क्लब के पदाधिकारियो और सदस्यों ने खुशियां बांटने के साथ एक साल में किए गए कार्यों की समीक्षा करने के अलावा भविष्य में पत्रकारों के विकास के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने के साथ सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया गया।
मारवाड़ प्रेस क्लब के सचिव इम्तियाज अहमद ने बताया कि मारवाड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव गौड़ की अध्यक्षता में संस्थान का 1 साल पूरा होने पर होटल चन्द्रा इन में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें 1 साल में किए गए कार्यों का उल्लेख करने के अलावा भविष्य में पत्रकारों के विकास के लिए लिए जाने वाले आवश्यक निर्णय पर चर्चा और मंथन के बाद आवश्यक निर्णय भी लिए गए, इस दौरान पत्रकारों को अपने क्षेत्र में और अधिक व्यापक जानकारी देने के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया तथा मारवाड़ के विभिन्न जिलों में कार्य कर रही कार्यकारिणियों को और अधिक सक्रिय करने के साथ विभिन्न गतिविधियों को संचालित करने के लिए निर्णय लिया गया।

पत्रकारों की समस्याओं का करेंगे समाधान 

पत्रकारों की आवास संबंधी समस्या से लेकर विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्णय लेने के साथ स्थाई समाधान पर चर्चा की गई। इस दौरान वरिष्ठ मारवाड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव गौड़ के अलावा वरिष्ठ पत्रकार ललित परिहार,विक्रम दत्त, सुनील दत्त, चंद्रशेखर व्यास, आर एस थापा और सुरेश खटनवालिया ने अपने-अपने विचार रखते हुए पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक सुझाव दिए तथा 1 साल के कार्यों की समीक्षा करने के साथ भविष्य में और बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर मारवाड़ प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार जितेंद्र दवे, मोहित हेड़ा, माधव सिंह मेहरू, मो.आशिक, सुरेश खटनवालिया, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी,चंद्र शेखर व्यास, मुमताज अली, विक्रम दत्त, सुनील दत्त, महेश शर्मा, आर एस थापा, मो साजिद, नावेद मोदी, दानिश खान, राजेश पुरोहित,हेमंत ललवानी, कृष्णा गौड़ और गिरीश दाधीच भी मौजूद रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor