राखी पुरोहित. जोधपुर
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर कार्यक्रम के तहत महिलाओं और जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज द्वारा महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा ने बताया कि बालिकाओं के लिए साइबर क्राइम से बचाव, महिला सुरक्षा आत्मरक्षा, जेंडर सेंसेटेजेशन और महिला अधूरी सहित विभिन्न मुद्दों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इन सभी पर टिप्स दिए।
कार्यक्रम में राजेश्वरी चौधरी हेड कांस्टेबल बुलबुल द्वारा टिप्स बताये गये। डॉ ज्योति प्रताप, डॉ अक्षिता कछवाहा आदि उपस्थित रहे। कालिका पेट्रोलिंग टीम द्वारा राज कॉर्प ऐप डाउनलोड करवाया गया और महिला सुरक्षा का संदेश दिया गया।
पचास से ज़्यादा महिलाओं की उपस्थिति रही और सभी ने टिप्स सीखे और अपने प्रश्नों का समाधान किया।
अध्यक्ष तारा सोलंकी ने बताया कि यह ग्रुप लगातार वर्ष पर्यंत सभी प्रकार के सेवा कार्य अनवरत करता रहता है। सेवा कार्यों को पूरा करने के उद्देश्य से इस संस्था की स्थापना की गई है तथा अब यह कार्य पूरे प्रदेश में किया जा रहा है , जिससे आमजन में उत्साह का माहौल बना हुआ हैं और जरूरतमंद लोगों की मदद करने का प्रयास किया जा रहा है। फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा ने बताया कि संवाद के दौरान पुलिस अधिकारियों ने महिला बीट अधिकारी योजना, वरिष्ठजन संबल योजना, कार्यस्थल पर लेंगिग्क उत्पीड़न से जुड़े सी बॉक्स और पॉक्सो ई बॉक्स, महिला बाल संरक्षण कानून, गुड टच बेड टच, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, महिला अपराध के कानूनी प्रावधानों जैसे विषयों पर जानकारी दी। साथ ही महिला सुरक्षा को अधिक प्रभावी संवेदनशील और जनसहभागिता आधारित बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।




