Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:13 am

Sunday, August 23, 2026, 7:13 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जायंट्स ग्रुप अनंत की नई कार्यकारिणी का गठन] अध्यक्ष अभिलेष वडेरा और सचिव सुनील गुप्ता बने

राखी पुरोहित. जोधपुर

जायंट्स ग्रुप अनंत के कार्यक्रम में अभिलेष वडेरा को अध्यक्ष चुना गया। वडेरा ने बताया कि हमारी नई कार्यकारिणी में उन्हें अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष विनोद भंडारी , प्रफुल्ल राठी, सचिव सुनील गुप्ता, कोषाध्यक्ष यक्ष ओस्तवाल को चुना गया।

फेडरेशन अधिकारी संगीता भंडारी के स्नेहपूर्ण अपनत्व, पदाधिकारी सेंट्रल कमेटी के एफ ई डी 9 देवेंद्र गेलडा, सोहन भूतडा, प्रदेश सचिव अशोक जौहरी , प्रदेश अध्यक्ष महिला कुसुम जैन , यूनिट डायरेक्टर ओम जैन विशिष्ट अतिथि रूबी सलूजा से परिचय हुआ और जायन्ट्स की जानकारी साझा की गई। यह देखकर बहुत खुशी हुई कि सभी सेवा कार्यों के लिए उत्साहित हैं। कर्मठ एवं समर्पित हैं तथा सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यगणों का हार्दिक अभिनंदन हुआ। वरिष्ठजनों के सान्निध्य और सभी के सहयोग से आज का शुभारम्भ अत्यंत गरिमामय एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। समाजहित के प्रत्येक कार्य में अपना सहयोग देने के लिए तत्पर रहने का संकल्प दोहराया। हम सभी मिलकर सेवा कार्यों में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर राजेंद्र कुमार सोनी, भूपेंद्र सिंह तंवर, मनोज मोदी, ऋषि राज छंगाणी, सतीश चौधरी, आरके भंडारी एवं संगीता भंडारी और उनकी समस्त टीम ने शानदार आयोजन एवं शानदार लजीज भोजन की व्यवस्था की सभी का बहुत बहुत आभार।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor