Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:49 am

Sunday, August 23, 2026, 8:49 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

बागेश्वर धाम बालाजी मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ

पंकज जांगिड़. जोधपुर

बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल जोधपुर के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पृथ्वीपुरा, रसाला रोड स्थित श्री बागेश्वर धाम बालाजी मंदिर में गौसेवक विजय भारती महाराज द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ 108 हनुमान चालीसा व 11 तुलसी के पौधों का वितरण किया गया।

साथ ही गुड़ा-विश्नोई रोड, बालाजी नगर स्थित श्री बालाजी कृष्ण गौशाला में गौसेवा, पक्षियों को चुग्गा-दाना-पानी व चीटियों को कीड़ी नगरा आदि पुनीत कार्य आयोजित हुए। इस आयोजन में श्री बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल जोधपुर के अनिल सोलंकी, राज चौधरी, ओमप्रकाश लखारा, सौरभ हटवाल, पूर्व पार्षद वंदना राठौड़, महेंद्र गिरी, रविराज गिरी, सिद्धार्थ भारती, एडवोकेट अश्विनी, प्रिया कवर, कली तंबोली आदि ने सहभागिता निभाई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor