राखी पुरोहित. जोधपुर
वैश्य समाज की एकता, सामाजिक नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका को रेखांकित करते हुए अन्तराष्ट्रीय वैश्य. फेडरेशन (IVF) का 14वां स्थापना दिवस एवं ‘वैश्य मित्र सम्मान समारोह’ सोमवार को राजधानी दिल्ली के मावलंकर ऑडिटोरियम, कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में भव्य रूप से आयोजित किया गया।
समारोह में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को ‘वैश्य मित्र सम्मान’ से सम्मानित किया गया। जोधपुर जिला इकाई के महासचिव आनन्द प्रकाश गुप्ता को 253 प्राईमरी वैश्य मित्र बनाने पर केन्द्रिय न्याय मन्त्री अर्जुनराम मेघवाल द्वारा समानित किया गया। सम्मान समारोह के माध्यम से शिक्षा, उद्योग, सामाजिक सेवा, चिकित्सा, संस्कृति तथा जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभूतियों के योगदान को सराहा गया।
अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि, विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक और प्रत्येक समाज की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है तथा वैश्य समाज अपनी उद्यमशीलता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भावना के माध्यम से इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
इस अवसर पर अन्तराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल समाज को संगठित करना नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से नई पीढ़ी को सशक्त बनाकर राष्ट्र के विकास में सार्थक योगदान देना है।
जोधपुर जिला अध्यक्ष राजेन्द्र राठी व महामन्त्री आनन्द प्रकाश गुप्ता ने बताया कि सगठन को सशक्त करने, विस्तार करने के लिए जोधपुर में बडी नाम चीन होटल,रेस्टोरेंट, मेडिकल स्टोर , निजी अस्पताल व ओर भी कई संस्थानों के साथ प्राइमरी वैश्य मित्र बनने वाले को उचित डिस्काउट मिले उसके लिए शीध्र एम ओ यू किया जायेगा।








