Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:04 am

Sunday, October 18, 2026, 10:04 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री हनवन्त सैनिक स्कूल चौपासनी के प्रांगण में वन महोत्सव का आयोजन

60 विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाये
सुनील वर्मा. जोधपुर 
चौपासनी शिक्षा समिति के तत्वावधान में श्री हनवन्त सैनिक स्कूल, चौपासनी के प्रांगण में मंगलवार को “ग्रीन डे” वन महोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर 60 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। जो रोटरी क्लब जोधपुर की तरफ से भेंट किए गए I
प्राचार्य कुंतल मजूमदार ने सभी विद्यार्थियों और स्टाफ को पौधों की रखवाली और निगरानी की जिम्मेदारी की शपथ दिलाई I

कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ एस एम सी चेयरमैन कर्नल शंभू सिंह देवड़ा, प्रिंसिपल कुंतल मजूमदार, वाइस प्रिंसिपल नीना देवड़ा, प्रशासनिक अधिकारी कैप्टन रूमा पीटर, पर्यावरण कैंपस प्रभारी नाथू सिंह नरूका वरिष्ठ शारीरिक, विट्ठल मुथा, अंजली राय सहित समस्त स्कूल स्टाफ एवं सभी विद्यार्थी एवं वन विभाग के कई पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष शरद पटवरधन, सचिव अनिल भंडारी, पर्यावरण समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा, राज दान, डॉ. राम गोयल, मनोहर जैन, किशोर शारदा सहित गणमान्य नागरिकों ने भी पौधरोपण में भाग लिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor