Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 9:02 pm

Thursday, July 9, 2026, 9:02 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

सांसी बस्ती रातानाडा की पहचान है योग

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

कमजोर वर्गों का सशक्तिकरण संस्था द्वारा सांसी बस्ती रातानाडा में एक पाठशाला संचालित की जा रही है जिसमें शिक्षा के साथ उनके हुनर पर भी काम किया जा रहा है। सांसी समाज खैल प्रतिभाओं से भरा पड़ा है बस उन्हें प्रोत्साहन की जरूरत है। इसी को ध्यान में रखकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा हिंगोनिया इस पर आवश्यक काम करने के लिए इस पाठशाला का आरंभ किया है।

वर्तमान में इस पाठशाला में बच्चे पढ़ाई के साथ योग बोक्सिग शतरंज एथेलेटिक्स जैसे खेलो में पारंगत हो रहे हैं। इन दबी प्रतिभाओं को तरासने के लिए भामाशाहों प्रशासन और सरकारों को आगे आना चाहिए परंतु अभी भी यहां के बच्चे विभिन्न आभावों से जूझ रहे हैं। कमजोर वर्गों का सशक्तिकरण संस्था इन बच्चों के लिए एक नयी उम्मीद बनकर आई है।

खैल कौशल शिक्षा प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी जैसे विषयों पर यदि इस पर आवश्यक काम किया जाये तो यहां के बच्चे उत्कृष्ट परिणाम दे सकते हैं सामाजिक कार्यकर्ता पूनाराम सांसी सांसी बस्ती रातानाडा पाठशाला का संचालन कर रहे हैं और उनके शैक्षणिक एवं खैल कोशल को निखारने के लिए आवश्यक प्रयास कर रहे हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor