Explore

Search

Sunday, July 12, 2026, 11:19 pm

Sunday, July 12, 2026, 11:19 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

इस्कॉन जोधपुर द्वारा भव्य श्री जगन्नाथ स्नान यात्रा महोत्सव का आयोजन

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) जोधपुर द्वारा श्री श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी के दिव्य स्नान यात्रा महोत्सव का भव्य आयोजन बाल समंद स्थित कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान के दर्शन एवं कृपा का लाभ प्राप्त किया।

महोत्सव के दौरान भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी का 108 पवित्र कलशों से दिव्य अभिषेक एवं स्नान कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण, हरिनाम संकीर्तन एवं भक्तों के उल्लासपूर्ण जयघोष से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति एवं प्रेम के साथ भगवान के स्नान महोत्सव में सहभागिता की।

इस अवसर पर इस्कॉन जोधपुर के मंदिर अध्यक्ष सुंदरलाल प्रभु जी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए श्री जगन्नाथ स्नान यात्रा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भगवान की स्नान यात्रा का विशेष धार्मिक महत्व है तथा इस दिव्य उत्सव के दर्शन एवं सेवा से भक्तों को आध्यात्मिक उन्नति और भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

कार्यक्रम के दौरान भव्य हरिनाम संकीर्तन एवं नृत्य का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अत्यंत उत्साह एवं उल्लास के साथ भाग लिया। तत्पश्चात भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी की महाआरती संपन्न हुई तथा सभी भक्तों के मध्य महाप्रसाद का वितरण किया गया।

संपूर्ण आयोजन अत्यंत सफल एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस दिव्य उत्सव का भरपूर आनंद लिया तथा भगवान श्री जगन्नाथ की कृपा प्राप्त कर स्वयं को धन्य अनुभव किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor