राखी पुरोहित. जोधपुर
जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज द्वारा जोधपुर में महिला सशक्तिकरण के विषय पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया
विशेष अतिथि समूह की संरक्षक श्रीमती निरूपा पटवा थीं। कार्यक्रम का आयोजन समूह की सदस्य डॉ. रानी मुथा एवं निधि सुराणा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि श्रीमती निरूपा पटवा का स्वागत चेतना मुथा द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।
इस आयोजन में कोरियन बिजनेस ऑपर्च्युनिटी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही स्वास्थ्य एवं आर्थिक समृद्धि कैसे प्राप्त की जा सकती है, इस विषय पर डॉ. रानी मुथा ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने दक्षिण कोरियाई कंपनी Atomy के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह दक्षिण कोरिया सरकार एवं वहां की निजी कंपनी कोलमार बी एंड एच का जॉइंट वेंचर होने के कारण पूर्णतः विश्वसनीय कंपनी है। इसके साथ जुड़कर महिलाएं अच्छी आय अर्जित कर सकती हैं।
कार्यक्रम के दौरान एटॉमी के ग्लास स्किन केयर प्रोडक्ट्स से तीन लाइव फेशियल डेमो भी दिए गए, जिनमें त्वचा पर तुरंत बदलाव देखने को मिले। ब्यूटीशियन श्रीमती सुमन आचार्य ने दीपिका वर्मा का, ब्यूटीशियन हेमा ललवानी ने शिल्पा खजांची का लाइव डेमो प्रस्तुत किया। तुरंत मिले परिणाम देखकर सभी उपस्थित सदस्य आश्चर्यचकित रह गए।
बैठक में लगभग 60 महिला एवं पुरुष सदस्यों की उपस्थिति रही।
अध्यक्ष तारा सोलंकी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान अल्पाहार की और रिटर्न गिफ्ट की भी विशेष व्यवस्था की गई। साथ ही मनोरंजन हेतु तंबोला गेम एवं लकी ड्रॉ का आयोजन भी किया गया।
निरूपा पटवा ने बताया कि महिलाओं के लिए एटॉमी प्लेटफॉर्म एक बेहतरीन अवसर है
कार्यक्रम का संचालन श्री जयराज राव (एसएसएम एटॉमी इंडिया) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्य अत्यंत प्रसन्न एवं उत्साहित नजर आए।


