Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:29 am

Sunday, October 18, 2026, 10:29 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सहयोग भारती फाउंडेशन राजस्थान लेकर आ रहा है “साज़-ए-सुर – एक शाम बॉलीवुड के नाम”

राखी पुरोहित. जोधपुर

संगीत प्रेमियों और उभरती हुई गायन प्रतिभाओं को एक भव्य मंच प्रदान करने के उद्देश्य से सहयोग भारती फाउंडेशन, राजस्थान द्वारा “साज़-ए-सुर – एक शाम बॉलीवुड के नाम” का भव्य आयोजन 25 जुलाई 2026 को अरोगो हुकुम रेस्टोरेंट, होटल जीएस इन, गंगाना रोड, जोधपुर में किया जाएगा।

फाउंडेशन की महासचिव श्रीमती मनीषा माथुर ने बताया कि यह कार्यक्रम शहर की नई एवं प्रतिभाशाली आवाज़ों को अपनी कला प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम में प्रथम 30 पंजीकृत प्रतिभागियों को प्रस्तुति देने का अवसर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में 15 से 65 वर्ष आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। सभी चयनित प्रतिभागियों को मंच पर अपनी प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा तथा प्रत्येक प्रतिभागी को सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

श्रीमती माथुर ने शहर के संगीत प्रेमियों एवं इच्छुक प्रतिभागियों से अपील की है कि वे समय रहते अपना पंजीकरण करवाकर इस यादगार संगीतमय आयोजन का हिस्सा बनें।

आवेदन की अंतिम तिथि: 20 जुलाई 2026 है।

कार्यक्रम विवरण:
📅 दिनांक: 25 जुलाई 2026
📍 स्थान: अरोगो हुकुम रेस्टोरेंट, होटल जीएस इन, गंगाना रोड, जोधपुर

पंजीकरण एवं अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें:
📞 95877 70900

सादर,
श्रीमती मनीषा माथुर
महासचिव
सहयोग भारती फाउंडेशन, राजस्थान

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor