राखी पुरोहित. जोधपुर
शुभ सोमवार के शुभ अवसर पर ट्रस्ट मण्डल के पधाधिकारियों सदस्य व भक्तजन द्वारा ट्रस्ट परिसर में श्री रामेश्वर महादेव शनि मन्दिर में श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ के कथाकार परम पूज्य आचार्य श्री देव जी जोशी महाराज (पोरबंदर गुजरात) मंदिर में पधारे।
उन्होंने सर्व प्रथम मूक पक्षियो को मन्दिर के सामने सुरक्षित पक्षी चुग्गा स्थल पर जाकर चुग्गा दाना व एक पानी का एक नया बड़ा परिन्डा रखा। मूक पक्षियों के लिए चुग्गा स्थल पर प्रेम सेवा से चुग्गा डाला गया व पुजारी श्री श्याम सुंदर जी ओझा, सचिव एडवोकेट’विजय शर्मा, पुजारी श्रवन जी वैष्णव व ट्रस्ट के सहयोग से भगवान् महादेव व शनिदेव कि विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ श्रधा भाव से पुष्प माला पहना कर धुप दीपक जलाकर पूजा अर्चना कर जल व तेल अभिषेक किया। ईरान अमरिका युद्ध विराम हेतु व पूरे विश्व मे अमन चैन सुख शांति की मंगल कामना की। इस मौके पर आचार्य देव जी महाराज ने समस्त भारत वासियों सनातन धर्म को बढ़ाने भारत सभी आमजन से आग्रह किया कि वे सामूहिक रूप से प्रयास करके प्रत्येक दिन रात एक बार आमजन माता बहनों को सपरिवार जन को भगवान् के मन्दिर मे जाकर सच्चे मन भाव से दिव्य दर्शन कर पुष्प माला धुप बत्ती दीपक जलाकर पूजा पाठ जल व तेल अभिषेक करें। महाराज को साफ़ा शॉल पुष्प माला दुपट्टा पहना कर श्रीफल दक्षिणा देकर भव्य स्वागत किया।



