राइजिंग भास्कर. जोधपुर
कैंसर पीड़ित बहनों के लिए सेवा भाव लिए अनीता परिहार निरंतर प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में साहित्यकार ऋचा शरद अग्रवाल ने अपने स्वर्गीय पति एडवोकेट शरद अग्रवाल को श्रद्धांजलि स्वरूप कैंसर पीड़ित बहनों के लिए अपने तेरह इंच बाल डोनेट किए ।
आयोजक अनीता परिहार ने बताया कि जोधपुर में बहनें निरंतर जागरूक हो रही हैं । कैंसर पीड़ित बहनों की मदद के लिए । हमारी छोटी सी कोशिश किसी को डिप्रेशन से बचा सकती है, यहाँ तक कि कभी कभी-कभी तो कैंसर पीड़ित अपने सर में बाल ना होने से सुसाइड तक की सोच सोच लेते हैं । रक्तदान की तरह ही ये दान भी बीमार की सेवा ही है । किसी को नया जीवन देने बराबर है ।
इस आयोजन में रक्तबीज नरेन्द्र सिंह राठौर, समाज सेविका कौशल्या अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, श्रुति गर्ग, शिवन्या गर्ग उपस्थित रहे । जोधपुर में हो रही मानवता की मिसाल में एक कदम बढ़ाकर आप भी अपना सहयोग दें और इस नेक कार्य के सहभागी बनें ।


