Explore

Search

Saturday, July 18, 2026, 2:19 am

Saturday, July 18, 2026, 2:19 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज द्वारा नारी अपना घर में बाटे गए सेनेटरी पैड

राखी पुरोहित. जोधपुर 

जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज द्वारा निरूपा पटवा की ओर से नारी अपनाघर आश्रम में चोखा रोड में महिलाओं को छह सौ सेनेटरी पेड भेट किए गए। साथ ही माहवारी के संबंधित भ्रांतियों हेतु जागरूक किया  गया। स्वच्छता स्वास्थ्य सुरक्षा की ओर एक कदम बढ़ाया गया। अभियान के अंतर्गत स्वच्छता का महत्व, ख़ान पान व पोषण की जानकारी दी गई।

स्वस्थ नारी स्वस्थ समाज की अपील की गई। जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज  ने महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया। फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं के लिए बीमारियों से बचाव, महिला सुरक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इन सभी पर टिप्स दिए। अध्यक्ष तारा सोलंकी, सदस्य रानी सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे और महिला सुरक्षा का संदेश दिया गया। एक सो बीस से ज़्यादा महिलाओं की उपस्थिति रही और सभी ने टिप्स सीखे और अपने प्रश्नों का समाधान किया।

अध्यक्ष तारा सोलंकी ने बताया कि यह ग्रुप लगातार वर्ष पर्यंत सभी प्रकार के सेवा कार्य अनवरत करता रहता है और सेवा कार्यों को पूरा करने के उद्देश्य से इस संस्था की स्थापना की गई है तथा अब यह कार्य पूरे प्रदेश में किया जा रहा है, जिससे आमजन में उत्साह का माहौल बना हुआ हैं और जरूरतमंद लोगों की मदद करने का प्रयास किया जा रहा है। संचालक मुकेश व पूजा ने फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा व टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया और टीम द्वारा संवाद के दौरान महिला वरिष्ठजन संबल योजना, कार्यस्थल पर लेंगिग्क उत्पीड़न, गुड टच बेड टच, महिला अपराध के कानूनी प्रावधानों जैसे विषयों पर जानकारी दी। साथ ही महिला सुरक्षा को अधिक प्रभावी संवेदनशील और जनसहभागिता आधारित बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor