राखी पुरोहित. जोधपुर
ज्वाला विहार स्थित श्री प्रेम प्रकाश आश्रम में चालिया महोत्सव का 39 वां दिन सतगुरु स्वामी टेऊराम महाराज के जन्मोत्सव के तीसरे दिन के दौरान कन्या पूजन का आयोजन किया गया। श्री प्रेम प्रकाश आश्रम, जोधपुर के संत जीतू राम के सानिध्य में 251 कन्या पूजन की रस्म अदायगी की। आसन पर बैठे संत के सामने एक बड़ा परात (पीतल की बड़ी थाली) रखी। जिसमें देवी स्वरूपा 251 कन्याएं और बटुक भैरव बारी-बारी से खड़े हुए।
संत ने पूरे श्रद्धापूर्वक सभी बच्चियों के पांव पखारे, उनके माथे पर तिलक लगाया, चुनरी ओढ़ाई और मंत्रोच्चार के साथ उनकी आरती की। इसके साथ ही उन्होंने कन्याओं को दक्षिणा और वस्त्र भी भेंट किया। संत ने कन्या पूजन कर समाज को संदेश दिया कि सशक्त नारी से समाज, परिवार, देश राष्ट्र बनेगा मजबूत, सशक्त नारी को लेकर एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संत ने बताया कि सशक्त नारी समाज का आधार स्तंभ है। जहां सशक्त नारी है वहीं समाज, परिवार, देश राष्ट्र भी मजबूत बनेगा। उन्होंने कहा कि आज के समाज में रुढिय़ां, कुरीतियां, रीति-रिवाज, सांप्रदायिकता बढऩे लगी है। इस कुचक्र में नारी फंसती गई है। नारी के अद्योपतन से समाज का भी पतन होने लगा है। नारी परिवार की धुरी और समाज की एक महत्वपूर्ण इकाई है। माता संतान की प्रथम गुरु है।


