Explore

Search

Saturday, July 18, 2026, 2:19 am

Saturday, July 18, 2026, 2:19 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

वरिष्ठ अधिवक्ता भारत भूषण शर्मा राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन द्वारा गठित सांस्कृतिक समिति के सदस्य मनोनीत

पंकज जांगिड़. जोधपुर

राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक सांस्कृतिक समिति का गठन किया, जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता भारत भूषण शर्मा को सांस्कृतिक समिति का सदस्य मनोनीत किया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष रणजीत जोशी ने सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों एवं संस्कार व सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से अधिवक्ताओं में एकता के लिए भारत भूषण शर्मा को सांस्कृतिक समिति का सदस्य मनोनीत किया जिससे एसोसिएशन में समय-समय पर होने वाली सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में उनको बढ़ावा मिले व अधिवक्ताओं में एकता कायम रहे।

रणजीत जोशी ने बताया कि भारत भूषण शर्मा लगभग 25 वर्षों से पुराना हाईकोर्ट परिसर स्थित श्री विश्वकर्मा चेंबर में प्रतिवर्ष विश्वकर्मा जयंती व विश्वकर्मा पूजा दिवस सहित अनेक सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं, जिसमें विशेष अवसरों पर न्यायिक अधिकारियों को भी आमंत्रित करते है। रणजीत जोशी द्वारा भारत भूषण को नियुक्ति पत्र सौंपते समय एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बुद्धराम चौधरी, सचिव विजय चौधरी, लाइब्रेरी सेक्रेटरी शिवानी वैष्णव, जॉइंट सेक्रेटरी तक्षंदर शर्मा सहित अधिवक्ता राकेश शर्मा, दुर्गेश शर्मा, रामदेव जांगिड, मोहम्मद महफूज, भूराराम सुथार, दिनेश शर्मा, कमल जांगिड़, विकास शर्मा सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। भारत भूषण के सांस्कृतिक समिति के सदस्य मनोनीत करने पर अधिवक्ताओं में हर्ष की लहर है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor