Explore

Search

Saturday, July 18, 2026, 2:13 am

Saturday, July 18, 2026, 2:13 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

नवीन शाखा “अनंत” का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

राखी पुरोहित. जोधपुर 

दिनांक 15 जुलाई 2026 को जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन की नवीन शाखा “अनंत” का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत गरिमामय एवं भव्य वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली मंच संचालन सुनील गुप्ता एवं विपिन लोढ़ा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों के मंचासीन होने के साथ हुआ। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया तथा सभी सम्मानित अतिथियों का माला एवं राजस्थानी साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। नई कार्यकारिणी इस प्रकार है—
अध्यक्ष: अभिलेष वडेरा
उपाध्यक्ष: विनोद जी भंडारी
उपाध्यक्ष: प्रफुल्ल जी राठी
सचिव: सुनील जी गुप्ता
कोषाध्यक्ष: यश ओस्तवाल
सह सचिव: योगिता टाक
साथ ही विपिन लोढ़ा, अरुण सिंघवी, राजेंद्र कुमार भंडारी, भूपेंद्र सिंह तंवर, राजेंद्र कुमार सोनी, सतीश चौधरी, विमल मोदी, अंकित जैन, मनोज मोदी, शैलेन्द्र कुमार भंडारी, कुणाल सोनी, ऋषि राज छंगाणी, पीयूष सर्राफ, सुनील पुरोहित एवं वीरेंद्र जी सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर अध्यक्ष अभिलेष वडेरा ने अपने उद्बोधन में नई कार्यकारिणी का परिचय देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि पूरी टीम सेवा, समर्पण एवं संगठन की भावना के साथ समाजहित में निरंतर कार्य करेगी।

समारोह में आदरणीया फेडरेशन अधिकारी श्रीमती संगीता भंडारी, सेंट्रल कमेटी सदस्य (FED-9) देवेंद्र गेलड़ा एवं सोहन भूतड़ा, प्रदेश सचिव अशोक जौहरी, प्रदेश अध्यक्ष (महिला) श्रीमती कुसुम जैन, यूनिट डायरेक्टर ओम जैन तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती रूबी सलूजा की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी वरिष्ठजनों ने जायंट्स संगठन के सेवा कार्यों एवं उद्देश्यों पर अपने प्रेरणादायी विचार साझा किए।
यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि सभी पदाधिकारी एवं सदस्य समाज सेवा के प्रति उत्साहित, कर्मठ एवं पूर्ण समर्पित हैं। वरिष्ठजनों के सान्निध्य एवं सभी के सहयोग से यह शुभारंभ अत्यंत गरिमामय, प्रेरणादायक एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सभी ने समाजहित के प्रत्येक कार्य में सदैव सक्रिय सहयोग देने तथा सेवा कार्यों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का सामूहिक संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के सफल आयोजन, उत्कृष्ट व्यवस्थाओं एवं स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था के लिए श्री राजेंद्र कुमार सोनी, भूपेंद्र सिंह तंवर, मनोज मोदी, ऋषि राज छंगाणी, सतीश चौधरी, आर.के. भंडारी, श्रीमती संगीता भंडारी एवं उनकी समस्त टीम एवं महिला सदस्यों का हृदय से आभार एवं अभिनंदन।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor