राखी पुरोहित. जोधपुर
जोधपुर एम्स के डायरेक्टर गोवर्धन पुरी से जन सेवा स्वास्थ संस्थान के अध्यक्ष एडवोकेट विजय शर्मा (पर्यावरण- पशु पक्षी- स्वास्थ प्रेमी) व न्यूरोथेरेपिस्ट संतु सिंह मेडतिया (संस्थापक ) ने शिष्टाचार भेंट की। दोनों ने डायरेक्टर को दुपट्टा माला पहना कर मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया और स्वागत किया। एडवोकेट विजय शर्मा ने कहा कि डायरेक्टर गोवर्धन पुरी पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा सेवा भाव के साथ जोधपुर एम्स मे आने वाले सभी मरीजों व आमजन को स्वास्थ संबधी उत्तम सेवा व्यवस्था कराते हैं। एडवोकेट विजय शर्मा ने शुभकामनाएँ दी।
एडवोकेट विजय शर्मा व संतु सिंह मेडतिया ने संस्था की ओर से एम्स के डायरेक्टर गोवर्धन पुरी तथा इनके पीएस दिनेश के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में भेंट की। एम्स मे एडवोकेट विजय शर्मा (पर्यावरण प्रेमी) ने बताया कि जोधपुर एम्स स्थापना के समय परिसर शुद्ध ऑक्सीजन हवा छाया पर्यावरण बनाये रखने एम्स के पूर्व डायरेक्टर संजीव मिश्रा के निर्देश पर 987 के नीम पीपल व अन्य वृक्ष व आयुष् उद्यान में पूर्व डायरेक्टर व आपके निर्देश पर दो बार दवाई के लिए जरूरत मंद आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों के पौधे पर्यावरण प्रेमियों के सहयोग से लगाए गए थे।
शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था आगे भी जोधपुर एम्स में बारिश के इस मौसम मे एम्स मे छायादार फलदार सुंदरता आकर्षक हेतु वृक्ष लगाने की सेवा प्रदान आपके निर्देश व बताए गए स्थान पर प्रदान करेगी। न्यूरोथेरेपिस्ट संतु सिंह मेडतिया ने बताया कि हमारी संस्था की और से मैं काफी सालों से बिना दवाई व बिना मशीन के नेचुरोपैथी की आसान वैध पद्धति की विधि के द्वारा टिप्स (सूत्र) बताकर कई तरीके के रोगों के बारे मे निशुल्क आप स्वय के द्वारा ही जाँच कर व उनका आसान उपचार के तरीके से लेकर हमेशा स्वस्थ रह सकेंगे। हमारी संस्था आपके अच्छे स्वास्थ के उद्देश हेतु आप प्रति दिन सुबह जल्द उठने पर सवा लीटर शीतल जल को स्वीप करके पिये। सदेव पैदल एक किलोमीटर भ्रमण करें, सुबह से दोपहर बारह बजे तक वजन के अनुपात मे 500 ग्राम का सभी तरह के साफ फल को आहार के रूप मे सेवन करें ( नो एनिमल दूध दही मक्खन प्रोडक्ट, नो मैदा धी तैल से तली हुई का सेवन) हरसंभव नहीं करे, बाद मे भोजन से ठीक आधा घंटा पहले 200 ग्राम सलाद लेवे। उसके बाद सादा भोजन का सेवन चबा चबा कर शांत से ग्रहण करने से सभी तंदुरुस्त व रोग रहित हमेशा रहे पायेंगे। शाम का सादा भोजन सूर्यास्त से पहले लेने से रात्रि मे नींद अच्छी आयेगी व पूरा शरीर को समुचित आराम मिलने से अच्छा स्वास चलता रहेगा।
साथ ही एम्स मे जन सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई व विश्वास व्यक्त किया कि एम्स में स्वास्थ सुविधाएं और बेहतर होगी। वृक्ष लगाओ शुद्ध पर्यावरण बचाओ स्वछता कर परिसर को साफ रखें। सादा भोजन शीतलजल सेवन करे स्वय खुद स्वस्थ साफ सुथरा रहे खुद शान से जियो और जीनो दो स्वस्थ रहे मस्त रहकर खुश रहे।



