Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:04 am

Sunday, October 18, 2026, 10:04 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

कैंसर पीड़ित बहनों के सम्मान के लिए आगे आईं अनीता चौधरी, लायंस क्लब जोधपुर ग्रेटर के तत्वावधान में किया बाल दान

राखी पुरोहित. जोधपुर

कैंसर उपचार के दौरान कीमोथेरेपी के कारण बच्चियों एवं महिलाओं के सिर के बाल पूरी तरह झड़ जाते हैं, जिससे वे मानसिक तनाव, अवसाद और सामाजिक संकोच का सामना करती हैं। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कैंसर पीड़ित बहनों का आत्मविश्वास बनाए रखने, उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए प्रेरित करने तथा मानसिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से डॉ. अनीता परिहार माली (जिला अध्यक्ष, सैनी महासभा) द्वारा ‘निरंतर हेयर डोनेशन अभियान’ चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से प्राप्त बालों से विग तैयार कर कैंसर पीड़ित बच्चियों एवं महिलाओं को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।

इसी अनूठी और मानवीय मुहिम के तहत आज जोधपुर के शास्त्री नगर में रहने वाली श्रीमती अनीता चौधरी पत्नी श्री महेंद्र चौधरी, मूल निवासी झुंझुनू ने *लायंस क्लब जोधपुर ग्रेटर* के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में अपने बाल दान कर एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक कार्य किया।

कार्यक्रम में उपस्थित क्लब अध्यक्ष लायन कुंदन जांगिड़ सचिव सुरेंद्र माथुर एवं लायन नरेंद्र सिंह राठौड़ ने अनीता चौधरी के इस मानवीय योगदान की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में संवेदनशीलता और मानवता का संदेश देते हैं तथा इससे अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर लायंस क्लब जोधपुर ग्रेटर के पदाधिकारियों सहित रक्त वीर नरेंद्र सिंह राठौड़, उपस्थित रहे। डॉ. अनीता परिहार एवं अध्यक्ष लायन कुंदन जांगिड़ ने समाज के सभी नागरिकों से अपील की कि वे हेयर डोनेशन जैसे सेवा कार्यों में आगे आएं, ताकि कैंसर पीड़ित बहनों के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट सके और वे आत्मसम्मान के साथ अपना जीवन जी सकें।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor