Explore

Search

Tuesday, July 21, 2026, 8:58 am

Tuesday, July 21, 2026, 8:58 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

बाबा प्रकाशपुरी महाराज की 105वीं जयंती धूमधाम से मनाई

राखी पुरोहित. जोधपुर

चांदपोल तापडिया बेरा स्थित अनिश्चितकालीन अखण्ड रामायण पाठ स्थल बाबा प्रकाशपुरी आश्रम में रविवार को बाबा प्रकाशपुरी महाराज की 105वीं जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

आश्रम के छगनीराम गहलोत व राहुल ने बताया कि दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन आश्रम की गादीपति संत रूकमणपुरी महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है। कार्यक्रमों की कड़ी में रविवार को रामायण पाठ में विभिन्न चौपाइयों का संगान किया गया तथा बाबा प्रकाशपुरी की पादुकाओं का पूजन, आश्रम में स्थित त्र्यंबकेश्वर महादेव का भव्य रुद्राभिषेक, गुरू अमृत वाणी, गुरु सहस्त्रनाम स्त्रोत, का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भव्य फूल मंडली का आयोजन तथा संपूर्ण आश्रम को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष जगत नारायण जोशी मनु, समाज सेविका कुसुम सोनी, हरिराम विश्नोई, ओम झंवर, सत्यनारायण राठी, ओमप्रकाश कंसारा, सरस्वती, कोटाजी रामदेव सहित अनेक भक्तजन मौजूद थे।

सोमवार को चित्रपट्ट पूजन, त्रयंबकेश्वर महादेव का भव्य रुद्राभिषेक, कपिल एवं जागृत जोशी द्वारा रुद्री के नमका चमका अध्यायों का सस्वर पाठ किया जाएगा तथा दोपहर में सार्वजनिक प्रसादी का एवं भजन कीर्तन का आयोजन रखा गया है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor