सरकारी व सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों के बच्चों के लिए लाभकारी योजना, बैंक ऋण का बोझ कम करने की पहल
दिलीप कुमार पुरोहित. नई दिल्ली
9783414079 diliprakhai@gmail.com
मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए राष्ट्रीयकृत बैंकों से शिक्षा ऋण लेने वाले शिक्षकों एवं व्याख्याताओं के बच्चों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की योजना संचालित की जा रही है।
प्रमुख तथ्य :
- योजना का लाभ सरकारी एवं सहायता प्राप्त प्राथमिक, माध्यमिक, स्नातक और स्नातकोत्तर संस्थानों के शिक्षकों/व्याख्याताओं के बच्चों को मिलता है।
- पात्र विद्यार्थी ने मेडिकल या इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम के लिए राष्ट्रीयकृत बैंक से शिक्षा ऋण लिया होना चाहिए।
- सहायता का उद्देश्य उच्च शिक्षा का आर्थिक बोझ कम करना है।
