Explore

Search

Tuesday, July 21, 2026, 6:04 pm

Tuesday, July 21, 2026, 6:04 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

नरसिंह विहार लाल सागर स्थित संकट मोचन हनुमान मन्दिर का 8वां देवमूर्ति पाट महोत्सव 24 जुलाई को, तीन दिवसीय आयोजन 22 जुलाई से

पंकज जांगिड़. जोधपुर

नरसिंह विहार उद्यान विकास समिति, नरसिंह विहार युवा शक्ति, संकट मोचन हनुमान मन्दिर, नरसिंह विहार व बद्री विहार लाल सागर के समस्त भक्तजनों की ओर से मंडोर रोड, लालसागर स्थित नरसिंह कच्छवाह उद्यान में संकट मोचन हनुमान मन्दिर का 8वां देवमूर्ति पाट महोत्सव श्री बड़ा रामद्वारा सुरसागर के महंत परमहंस श्री 108 डॉ. रामप्रसाद महाराज के पावन सानिध्य में 24 जुलाई, शुक्रवार आषाढ़ सुदी दशम को श्रद्धापूर्वक व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

नरसिंह विहार उद्यान विकास समिति के अध्यक्ष ने बताया कि इस आयोजन के तहत 22 से 24 जुलाई तक तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत 22 जुलाई, बुधवार को सुबह 8.15 बजे संकीर्तन मंडली द्वारा श्री रामचरित्र मानस अखण्ड पाठ, 23 जुलाई, गुरुवार को सुबह 9 बजे पूर्णारती, शाम 7.30 से 10.30 बजे तक भजन कीर्तन जिसमें मिनाक्षी देवड़ा व मंजू डागा एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। 24 जुलाई, शुक्रवार को प्रातः 9:15 बजे पण्डित ओमदत्तशंकर महाराज द्वारा हवन, शाम 5.30 बजे से संत प्रसादी व रात्रि 8 बजे श्री श्याम मण्डली (श्री गंगश्यामजी का मन्दिर जूनी मण्डी) द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor