Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 7:36 am

Sunday, October 18, 2026, 7:36 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

राजस्थान प्रदेश मैढ़, क्षत्रीय स्वर्णकर संस्था : समाज के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह 26 जुलाई को

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

राजस्थान प्रदेश मैढ़, क्षत्रीय स्वर्णकर संस्था द्वारा समाज के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान के लिए तृतीय प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 26 जुलाई रविवार को गोविंदम गोपीनाथ गौशाला विवाह स्थल सालासर रोड सीकर में किया जाएगा। शिक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी प्रवीण मैढ़ ने बताया कि समारोह में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षा 2026 में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त 290 विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।

प्रवीण मैढ़ ने बताया कि फलोदी की छात्रा कृष्णा सोनी कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर समाज में प्रथम स्थान व सीकर की छात्रा आस्था सोनी कक्षा 10 माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में 99.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर इस वर्ग में समझ में प्रथम स्थान प्राप्त किया । जोधपुर संभाग के 47 बच्चों का सम्मान किया जाएगा

सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि मुकेश भारतीय अध्यक्ष राजस्थान ग्रामीण बैंक, विशिष्ट अतिथि राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी गौरव सोनी एवं न्यायिक सेवा के अधिकारी विनोद सोनी होगे, कार्यक्रम के अध्यक्षता समाज अध्यक्ष शिव प्रसाद तोषावड़ करेंगे।

सम्मान समारोह में समाज के केंद्रीय संगठन से संरक्षक बहादुर सिंह , महामंत्री दुलीचंद मौसून , प्रदेश महामंत्री बजरंग लाल झिंगा कोषाध्यक्ष राजकुमार एवं समस्त प्रदेश स्तर की कार्यकारिणी मौजूद रहेगी,
सम्मान समारोह में वर्ष 2026 में समाज के चयनित राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का भी सम्मान किया जाएगा।

विद्यार्थियों का पुष्टिकरण सुबह 10.30 बजे तक समारोह स्थल पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। विद्यार्थियों को अपने साथ पासपोर्ट साइज फोटो, वर्ष 2026 की अंकतालिका की स्वप्रमाणित प्रति साथ लानी होगी। सम्मान केवल पंजीकृत विद्यार्थियों का ही किया जाएगा। उनके साथ केवल एक अभिभावक की उपस्थिति निर्धारित की गई है। समारोह सुबह 11:15 बजे से दोपहर 3:15 बजे तक आयोजित होगा। इसके बाद भोजन की व्यवस्था रहेगी। संस्था ने सभी प्रतिभागियों से अनुशासन बनाए रखने तथा कार्यक्रम समाप्ति एवं सामूहिक फोटो सत्र तक समारोह स्थल पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है।,

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor