Explore

Search

Monday, July 27, 2026, 2:39 am

Monday, July 27, 2026, 2:39 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

खुशदिलान-ए-जोधपुर की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न

राखी पुरोहित. जोधपुर

आज खुश दिलान ए जोधपुर की मासिक गोष्ठी श्रीमती ज्ञानेश्वरी दीक्षित की मेजबानी में होटल चन्द्रा में सम्पन्न हुई । गोष्ठी अत्यन हास्य व्यंग्य रचनाओ से परिपूर्ण रही ।

संस्था के अध्यक्ष संदीप भांडावत, विमल कान्त वर्मा एवं अशफ़ाक अहमद फौजदार मंचासीन रहे। संस्था के महासचिव डॉ वी डी दवे ने बताया कि प्रत्येक कवि ने अपनी अपनी शानदार रचना प्रस्तुत की जिसे दर्शको की भरपूर दाद मिली ।

गोष्ठी में ओमप्रकाश गोयल, ज्ञानेश्वरी दीक्षित, डॉ वी डी दवे -, अशफ़ाक अहमद फौजदार, रजनी अग्रवाल, अब्दुल रहीम सांखला, रोशन अली, असगर अली, रजा मोहम्मद खां, दिलीप केसानी, राजेश भेरवानी, मोहित चौधरी, प्रदीप दवे, प्रभा वर्मा, गोरधन सुथार, डॉ आर एस राठौड, जे के माहेश्वरी, एन के कोठारी, अनिल अनवर, मृदुला श्रीवास्तव, अमिता अनुत्तरा, ओमप्रकाश वर्मा,राम राज यादव, जिनेन्द्र कुमार कोठारी, अमिता कोठारी, शमीम मोहम्मद खा एव उम्मेदसिंह सोलंकी मौजूद रहें।
गोष्ठी शानदार एवं सफल रही । ज्ञानेश्वरी दीक्षित ने सभी कवियो का आभार व्यक्त किया ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor