Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:41 am

Sunday, October 18, 2026, 8:41 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पौधारोपण कर बीएसआई कर्मचारी संगठन का 59वां स्थापना दिवस मनाया

राखी पुरोहित. जोधपुर 

शुक्रवार को भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण कर्मचारी संगठन की ओर से 59वां स्थापना समारोह का आयोजन हर्ष और उल्हास से किया गया।

यूनियन का फ्लैग होस्टिंग करने के बाद पिछले 1 वर्ष मैं दिवंगत हुई आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्थापना समारोह में मेहमानों एवं यूनियन के सदस्यों द्वारा कार्यालय उद्यान में विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर समारोह को यादगार बनाया। समारोह की अध्यक्षता कामरेड कल्याण सिंह ने की। समारोह के मुख्य अतिथि कार्यालय प्रभारी डॉ वी के रावत तथा विशिष्ट अतिथि डॉ पुष्पा कुमारी रही।

संगठन के क्षेत्रीय सचिव कामरेड मुकेश गोयल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कॉमरेड जगदीश यादव सहित सभी सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। कॉमरेड मुकेश गोयल ने यूनियन की गतिविधियों एवम् उपलब्धियों के साथ वर्तमान समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यूनियन 59 साल से कर्मचारियों की अनेक समस्याओं का समाधान क्षेत्रीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर कर रही है तथा विभाग व मंत्रालय के साथ समस्याओं का समाधान करवा रही है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कॉमरेड जगदीश यादव ने कर्मचारियों की समस्याओं और कार्यालय के विकास के लिए एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे कामरेड कल्याण सिंह ने यूनियन के पदाधिकारियों ने संघर्ष करते हुए यूनियन को आज इस स्तर पर पहुंचाया है कि वह अपनी बातें राष्ट्रीय प्लेट फॉर्म पर रख सके। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ वी के रावत ने कहा की यूनियन के सदस्य तथा अधिकारियों के मध्य सामंजस्य बिठाकर आपसी तालमेल से टेबल पर बैठकर वार्तालाप करें तो ज्यादा बेहतर परिणाम सामने आते हैं। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर पुष्पा कुमारी ने अधिकारी कर्मचारियों से आपसी तालमेल को संस्थान के विकास के लिए आवश्यक कदम बताया। डॉ आरके सिंह, अंशुमान द्विवेदी तथा पुरुषोत्तम डेरोलिया ने भी अपने विचार रखे। स्थापना समारोह में डॉ एमके सिंघाडीया, भोमाराम, अमित कुमार, रंजीत मेघवाल, रमेश कुमार, नवीन कुमार, भवरू बक्स, हंसराज मीणा, सौरभ कुमार, दिनेश कुमार योगी, उदयवीर श्रीवास, पंकज कुमार, जीवन कुमार, मंजीत कुमार सहित विभिन्न आधिकारियों कर्मचारियों ने शिरकत की। समारोह का संचालन कामरेड जगदीश यादव द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में कामरेड मुकेश गोयल द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor