Explore

Search

Wednesday, July 29, 2026, 2:10 am

Wednesday, July 29, 2026, 2:10 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

वात्सल्यपुरम सेवा संस्थान द्वारा सावन मास के पावन अवसर पर ‘वात्सल्य भक्ति संध्या’ 30 जुलाई को

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

सावन मास के शुभ अवसर पर निराश्रित एवं असहाय बच्चों की शिक्षा व पुनर्वास हेतु संचालित वात्सल्यपुरम सेवा संस्थान द्वारा 30 जुलाई, गुरुवार को सांय 7 बजे से ‘वात्सल्य भक्ति संध्या’ का भव्य आयोजन पाल रोड, गायत्री नगर स्थित श्री विश्वकर्मा समाज भवन परिसर में रखा गया है। भजन संध्या में मरुधरा के सुविख्यात भजन गायक मोहम्मदुद्दीन मनचला, महेंद्र सिंह पंवार, गजेन्द्र राव, कुलदीप ओझा, सोनू कंवर रावणा, दीपक पंवार, पंकज जांगिड़ एवं विक्की सुथार अपनी मधुर भजनों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर करेंगे।

कार्यक्रम संयोजक अनिल देवड़ा ने बताया कि भक्ति संध्या को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है तथा कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर आयोजित बैठक में संस्थान के अध्यक्ष मदन जांगिड़, सचिव पं. राजेश दवे, कोषाध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल, प्रमोद कुमार जैन, निरूपा पटवा, कुंदन कुमार जांगिड़ व सभी पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एडवोकेट अशोक छंगानी, गणेश बिजानी, रामजीवन बंजारिया, रोहित अरोड़ा, भगवानाराम जैतानी, भूपेंद्र जांगिड़ तथा गोपीकिशन सोनी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। संस्थान ने समस्त धर्मप्रेमी एवं भजन-रसिक श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भक्ति संध्या को सफल बनाने का आग्रह किया है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor