Explore

Search

Wednesday, July 29, 2026, 2:10 am

Wednesday, July 29, 2026, 2:10 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

JTA की नेटवर्किंग मीट एवं होटल शोकेस का आयोजन, पर्यटन व्यवसाय को मिलेगा नया आयाम

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

जोधपुर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन (JTA) द्वारा Niom Hospitality के सहयोग से Hotel Aarunya Royale, Jodhpur में नेटवर्किंग मीट एवं होटल शोकेस का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में JTA सदस्यों ने भाग लिया तथा आपसी सहयोग एवं व्यवसायिक संभावनाओं पर सार्थक चर्चा की।

कार्यक्रम में Niom Hospitality के प्रबंध निदेशक अमित शर्मा ने समूह के वर्तमान प्रोजेक्ट्स Hotel Aarunya Royale (Jodhpur), Soma Jawai एवं Soma Serene Stays (Manali) की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने Goa एवं Vietnam में विकसित हो रही आगामी हॉस्पिटैलिटी परियोजनाओं का भी परिचय कराया और JTA सदस्यों के साथ भविष्य में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।

JTA के अध्यक्ष मनोज कोरानी ने संगठन की स्थापना के उद्देश्य एवं विज़न को साझा करते हुए कहा कि JTA का लक्ष्य पर्यटन व्यवसायियों को एक सशक्त एवं संगठित मंच प्रदान करना है, जो “Unity, Transparency & Respect” के मूल्यों पर कार्य करते हुए जोधपुर पर्यटन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।

उपाध्यक्ष आलोक वर्मा एवं संगठन सचिव चिराग माथुर ने आगामी गतिविधियों की जानकारी देते हुए सदस्यों को GTAA B2B Roadshow (Ahmedabad), Kumbhalgarh FAM Trip तथा Kashmir FAM Trip में सक्रिय भागीदारी के लिए आमंत्रित किया।

जनसंपर्क सचिव गुंजन माथुर ने सदस्यों को भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय (Ministry of Tourism), Indian Association of Tour Operators (IATO) के सहयोग से आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों, Social Media Marketing एवं AI Tools Workshop सहित विभिन्न कौशल विकास सत्रों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन प्रशिक्षणों का उद्देश्य सदस्यों को आधुनिक तकनीक एवं बदलते पर्यटन परिदृश्य के अनुरूप सक्षम बनाना है।

महासचिव नितिन शर्मा ने सभी सदस्यों से JTA की आगामी गतिविधियों एवं नेटवर्किंग कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आग्रह करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन व्यवसायिक विकास एवं आपसी सहयोग को नई दिशा प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में सचिव राजन चौहान ने सभी सदस्यों, अतिथियों एवं Niom Hospitality के प्रबंध निदेशक अमित शर्मा का सफल आयोजन एवं आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के नियमित होटल शोकेस एवं नेटवर्किंग कार्यक्रम JTA सदस्यों के लिए नए व्यावसायिक अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

 

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor