Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:41 am

Sunday, October 18, 2026, 8:41 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोगमाया चुग्गा संघ ने तालाब और नाडी किनारे लगाए 101 पौधे, हर साल चलता है पौधारोपण अभियान

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए आज *जोगमाया चुग्गा संघ की तरफ से पट्टा का वास तालाब और गिरियाली नाडी पर 101 पौधे लगाए गए।

वार्ड पंच किशोर सिंह ने बताया कि संघ द्वारा हर साल इसी स्थान पर 101 पौधे लगाने की परंपरा निभाई जाती है। केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों को पनपाने के लिए नियमित देखभाल भी की जाती है।

किशोर सिंह ने कहा कि जल संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण मिल सके।

इस अवसर पर *शैषा राम, सोहन दास, पप्पू राम, कालू राम, मिठु सिंह, मोहन दास निकिता गोरधन राम सहित सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पौधे लगाए और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।

ग्रामीणों ने संघ के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे प्रयासों से क्षेत्र में हरियाली और भूजल स्तर दोनों बढ़ेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor