Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:04 am

Sunday, October 18, 2026, 10:04 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पहल फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट ने चतुर्थ फाउंडेशन डे पर बच्चों को वितरित किए स्टेशनरी सेट

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

पहल फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा चतुर्थ फाउंडेशन डे के उपलक्ष्य में बनाड़ स्थित दिगाड़ी केंद्र में छात्रों के लिए स्टेशनरी वितरण का सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर केंद्र के बच्चों को कॉपियां, पेंसिल, रबर, शार्पनर सहित स्टेशनरी सेट वितरित किए गए। साथ ही सभी बच्चों के लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना एवं उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं में सहयोग प्रदान करना था। बच्चों ने कविताएं, राष्ट्रभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पहल फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष कमलेश परिहार, सचिव मनोज विधानी सहित दिनेश भारती, शिवराज, रजनी एवं प्रिया उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नियमित अध्ययन करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor