Explore

Search

Saturday, August 1, 2026, 2:15 am

Saturday, August 1, 2026, 2:15 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

भारत विकास परिषद, जोधपुर मुख्य शाखा : 1100 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया 

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

भारत विकास परिषद, जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा 31 जुलाई 2026, शुक्रवार को सोइंत्रा पंचायत, तहसील शेरगढ़ में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 1100 पौधे रोपित किए गए।

ग्राम पंचायत सरपंच गोविंद सिंह चौहान ने परिषद के सदस्यों का भव्य स्वागत किया तथा पूरे गांव से 110 ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण में सहभागिता निभाई। यह कार्यक्रम सैनिक कल्याण बोर्ड अधिकारी कर्नल बी. एस. चौधरी की देखरेख एवं ग्राम पंचायत सरपंच गोविंद सिंह चौहान के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में परिषद के सचिव राजेंद्र कुमार मंत्री, पर्यावरण संयोजक सी.ए. नीरज मूंदड़ा, प्रांतीय वित्त सचिव पुखराज फोफलिया, एन.डी. शाह, राजेश शर्मा, मनीष व्यास, रमेश मेहता, हरि बलदेवा, एम.जी. व्यास एवं राजेंद्र भूतड़ा ने सहभागिता निभाई। आइए, पौधे लगाएँ… पर्यावरण बचाएँ… और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं सुरक्षित भविष्य का निर्माण करें।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor