Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 7:53 am

Sunday, October 18, 2026, 7:53 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

आईपीएस पंकज चौधरी गोद लिए सवाई माधोपुर जिले के पिलोडा थाने का 8 अगस्त को करेंगे निरीक्षण

पंकज चौधरी गोद लिए थाना परिसर, रिकॉर्ड संधारण, अपराध अनुसंधान, लंबित प्रकरणों के निस्तारण, जनसुनवाई व्यवस्था तथा पुलिस मु कीख्यालय प्राथमिकताओं के क्रियान्वयन का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को उत्कृष्ट थाना की अवधारणा के अनुरूप कार्यों को और गति देने पर जोर देंगे।

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

आईपीएस पंकज चौधरी गोद लिए सवाई माधोपुर जिले के पिलोडा थाने का 8 अगस्त को निरीक्षण करेंगे निरीक्षण में पुलिस मुख्यालय के निर्देशों की प्रगति की जांच की जाएगी। साथ ही लंबित प्रकरणों पर विशेष अभियान चलाने,अपराध नियंत्रण, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान और जनसेवा को और प्रभावी बनाने के आयामों को परखा जाएगा।

पंकज चौधरी गोद लिए थाना परिसर, रिकॉर्ड संधारण, अपराध अनुसंधान, लंबित प्रकरणों के निस्तारण, जनसुनवाई व्यवस्था तथा पुलिस मु कीख्यालय प्राथमिकताओं के क्रियान्वयन का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को उत्कृष्ट थाना की अवधारणा के अनुरूप कार्यों को और गति देने पर जोर देंगे। साथ ही थाना परिसर का निरीक्षण, अनुसंधान अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

पंकज चौधरी देखेंगे कि थाने की कार्यप्रणाली में गुणवत्ता, पारदर्शिता, संवेदनशीलता और समयबद्धता का समावेश हो। प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे न्यायिक प्रक्रिया मजबूत हो और पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। केस ऑफिसर योजना के अंतर्गत चिन्हित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए न्यायालय में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने, महिला अत्याचार से संबंधित मामलों का निर्धारित समय-सीमा में अनुसंधान पूर्ण कर प्राथमिकता से निस्तारण करने तथा एक वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों को विशेष अभियान, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए दुर्घटना संभावित हॉटस्पॉट चिन्हित कर प्रभावी कार्रवाई, कमजोर वर्ग से जुड़े अपराधों की रोकथाम पर विशेष ध्यान देने, पुलिस सत्यापन समयबद्ध रूप से पूर्ण करने और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने, सामुदायिक पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने, बीट अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से सार्वजनिक स्थानों पर बैठकें कर आमजन को नए आपराधिक कानूनों, साइबर अपराधों से बचाव तथा पुलिस की विभिन्न जनहितकारी सेवाओं के बारे में जागरूक करने, पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने,अनुशासन बनाए रखने तथा आमजन के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार आदि बिंदुओं की प्रगति परखेंगे।

थाना परिसर में अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, स्वच्छता, कार्यालय व्यवस्थाओं तथा आमजन की सहज पहुंच के लिए किए गए सुधार कार्यों  और इन्हें और अधिक सुदृढ़ बनाने व पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी ‘उत्कृष्ट थाना मार्गदर्शिका‘ के सभी मानकों को समयबद्ध रूप से लागू कर आदर्श थानों में विकसित करने पर जोर देंगे। साथ ही थाने के बेहतर रख-रखाव एवं आमजन को पुलिस की सहज सुलभता में किए सुधारों के बारे में जानकारी लेंगे।

उल्लेखनीय है कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस-2025 के तहत 10 वर्ष से अधिक सेवा अनुभव वाले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों द्वारा एक-एक पुलिस थाना गोद लेकर उसका मार्गदर्शन एवं नियमित पर्यवेक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में पंकज चौधरी ने सवाई माधोपुर का पिलोडा थाना गोद लिया है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor