दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर
पृथ्वीराज नगर के बाहर नेशनल हाइवे 62 पर आवारा पशुओं का जमघट लगा रहता है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। आवारा पशुओं की वजह से यह एक प्रकार से एक्सीडेंटल जॉन बन सकता है। हालांकि हाल ही के वर्षों में ऐसे कोई वाकये तो नहीं हुए मगर खतरा बढ़ रहा है।
नेशनल हाइवे पर आवारा पशु घूमते रहते हैं और सड़क पर ही बैठ जाते हैं, जिससे रात में चलने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार तो गायों के पांव ( पैर ) के ऊपर से गाड़ी निकल जाने की वजह से पैर टूट जाते हैं और नेशनल हाईवे की वजह से रात में अहमदाबाद पुणे चलने वाली बसों का ताता लगा रहता है। कई बार हादसों में पशुओं की जान भी जाने की सूचना है। बताया जाता है कि नगर निगम को कई बार शिकायत की जा चुकी है। पृथ्वीराज नगर अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पंवार ने बताया कि दोनों ओर रिजगा बेचने वाले सुबह से शाम तक बैठे रहते हैं। उन पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा। नगर निगम को कई बार अवगत करवा दिया गया, मगर एक्शन नहीं लिया।


