Explore

Search

Friday, August 7, 2026, 1:49 am

Friday, August 7, 2026, 1:49 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

जैसलमेर पुष्करणा समाज जोधपुर का स्थापना दिवस समारोह 16 अगस्त को भूतनाथ मंदिर में होगा 

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

जैसलमेर पुष्करणा समाज जोधपुर अपना स्थापना दिवस 16 अगस्त रविवार को भूतनाथ मन्दिर प्रांगण में मनायेगा । कार्यालय सचिव अर्चना बिस्सा ने बताया कि कार्यकारणी ने अपना स्थापना दिवस के साथ सावन उत्सव भी मनाने का निर्णय लिया है, जिसके लिए महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष गीता पुरोहित व खेलकूद प्रतियोगिता के लिये संयोजक खुशबू केवलिया को नियुक्त किया गया  है।

इस समारोह में जैसलमेर पुष्करणा समाज परिवार के जोधपुर शहर में रह रहे होनहार विद्यार्थीयो की पुरस्कृत किया जायेगा। जिनकी संख्या 70 के करीब है । इस अवसर पर समाज के महानुभावों द्वारा प्रायोजित आठ स्वर्ण मण्डित पदक व नौ रजत पदक पुरस्कार कुल 17 पदक प्रदान किये जायेगें। यह पुरस्कार डॉ. श्वेता पुरोहित श्रीपत, डॉ अनुज बोहरा , डॉ. रुपांशी व्यास, डॉ साक्षी जोशी, सीएफए मुदित बोहरा , बीटेक कम्प्युटर खुश पुरोहित, स्नातकोतर एमएससी में मेघा जोशी पुरोहित एवं क्लैट में सफलता प्राप्त कर 359 वीं रैंक पाने वाली ईशानवी केवलिया को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जायेगा।

वही रजत पदक से लक्षिता पुरोहित, पुलकित पुरोहित, स्नेहा पुरोहित ,अक्षत व्यास, निधि बोहरा , पार्थ पुरोहित, ं अनमोल जोशी एवं मुदित व्यास को सम्मानित किया जाएगा । स्थापना दिवस पर न्यात के वरिष्टतम सदस्य बंशीलाल आचार्य को न्याति वट से एवं पुष्करणा न्यात के सेवा के लिये एवन भासा, नवीन पुरोहित, प्रकाश पुरोहित ,संजय बोहरा, सत्येन्द्र व्यास, प्रकाश पुरोहित एवं नटवर रंगा को स्म्मानित किया जायेगा।

समाज के अध्यक्ष डीके व्यास की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले समारोह में देहली एनसीआर के अध्यक्ष गोपाल दास किराडू मुख्य अतिथि, जर्नादन पुष्टिकर स्कूल के व्यवस्थापक आनन्द पुरोहित, शिक्षाविद् रमा वासु व न्याति अग्रज ओमप्रकाश पुरोहित गोपा समारोह में विशिष्ट अतिथि होगे । श्री महर्षि जनार्दन गिरी पुष्टिकर माध्यमिक विद्यालय नागौर के सर्वागिण विकास में आनन्द पुरोहित की अमुल्य सेवाओ के लिये आनन्द पुरोहित का इस समारोह में विशेष अभिनन्दन होगा ।

महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गीता पुरोहित ने बताया कि इस अवसर पर पूरे दिन बच्चो एवं महिलाओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा, जिसमें बच्चों के लिये निम्बू चम्मच रेस, जलेबी रेस, प्रश्नोतरी , सुलेख व महिलाओं के लिये म्यूजिकल चेयर्स, अन्ताक्षरी व कुशल गृहणी मसाला पहचानों तथा युवाओ के लिए कैरम एकल एवं लक्ष्य साधो प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा ।

समारोह में लंच ,अल्पहार के साथ अन्त में प्रभुलक्ष्मीनाथजी की महाप्रसादी का आयोजन भी रखा गया है, जिसकी तैयारी में समिति की पूर्ण कार्यकारणी जूटी हुई है ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor