Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:23 am

Sunday, October 18, 2026, 9:23 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पूर्व नरेश गजसिंह और महारानी हेमलता राज्ये ने उम्मेद भवन पैलेस के सामने के किया पौधरोपण

पर्यावरण बचाना है तो अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे : पूर्व नरेश गज सिंह

धरती पर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर पर्यावरण बचा सकते हैं : महारानी हेमलता राज्ये

सुनील वर्मा. जोधपुर

उम्मेद भवन पैलेस के मुख्य द्वार के सामने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पूर्व नरेश गज सिंह और महारानी हेमलता राज्ये ने पौधे लगाए। कुल 75 विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए गए ।

पूर्व नरेश गजसिंह और महारानी हेमलता राज्ये ने पौधे लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूर्व नरेश गज सिंह ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण बचाना है तो अधिक से अधिक पौधे लगाने जरूरी है । उन्होंने कहा कि समाज का हर व्यक्ति पौधे लगाए और उनका संरक्षण भी करें । उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की है ।

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि उम्मेद भवन पैलेस होटल व हाउसहोल्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों ने आज विभिन्न प्रकार के पौधे लगाएं । यह स्थल जहां पहले बबूल थे उनकी जगह अलग-अलग प्रजाति के पौधे लगाए गए हैं । बड़े-बड़े पौधे लगाए गए हैं ताकि जल्दी पेड़ का रूप लेंगे । वातावरण शुद्ध होगा, हरियाली होगी ।उन्होंने पौधारोपण कार्य से जुड़े सभी को इसके लिए धन्यवाद भी दिया । उन्होंने कहा कि समय-समय पर पौधा रोपण के कार्यक्रम उम्मेद भवन पैलेस व इससे जुड़े विभिन्न ट्रस्टों द्वारा किए जाते हैं, पिछली बार उम्मेद भवन पैलेस के तालाब के पास भी पौधारोपण किया गया था। मेहरानगढ़ की पहाड़ियों पर भी पौधारोपण किया गया, जिससे हरियाली बढ़ी है । महारानी हेमलता ने कहा कि धरती पर ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करके हम पर्यावरण को बचा सकते हैं । इस अवसर पर उम्मेद पैलेस होटल के महाप्रबंधक अमित सिंह ने भी पौधारोपण किया ।

पौधारोपण कार्यक्रम में गुलमोहर ,कचनार , नीम, अमलतास , करच एवं वोगन वेलिया सहित 75 पौधों का रोपण किया गया । पौधारोपण कार्यक्रम में उम्मेद भवन पैलेस होटल के एज्यूकेटिव शेफ एलंगांवन शनमुगन, डायरेक्टर एफ एंड बी कपिल दीक्षित,डायरेक्टर एच आर नीतीश विलियमसन,डायरेक्टर ऑफ़ रूम्स गौरव समतानी ,हाउसहोल्ड से फारूक अहमद खान,कल्याण सिंह राठौड़, करण सिंह भाटी, हरि सिंह, ओम प्रकाश गेपाला सहित उम्मेद भवन पैलेस होटल व हाउसहोल्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों की भागीदारी रही ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor