Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:29 am

Sunday, October 18, 2026, 10:29 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

ॐ श्री श्री महर्षि संदीपनी राम धर्म गौशाला गणेश पेट्रोल पंप के सामने बनाड़ रोड ने मदद की अपील की

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

ॐ श्री श्री महर्षि संदीपनी राम धर्म गौशाला गणेश पेट्रोल पंप के सामने बनाड़ रोड ने भामाशाहों और दानदाताओं से मदद की अपील की है। महाराज ने कहा कि जोधपुर के सभी धर्मप्रेमी भाई-बहनों और गौभक्तों का हमारी गौशाला में हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है।

हम जोधपुर के सभी निवासियों से अपनी गौशाला के लिए मदद की अपील करते हैं। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण गौशाला की जमीन में गहरे गड्ढे हो गए हैं और चारों तरफ कीचड़ फैल गया है। इस वजह से गौ माताएं ठीक से बैठ भी नहीं पा रही हैं और उन्हें खड़े रहने में बहुत परेशानी हो रही है। इसके साथ ही गौशाला में चारे की भी भारी कमी हो गई है। जोधपुर की धर्मपरायण जनता हमेशा से जीव दया और सेवा कार्यों में सबसे आगे रही है। इसलिए हम आप सभी सूर्यनगरी वासियों और भामाशाहों से हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हैं कि इस संकट की घड़ी में आगे आएं।

हमारे मोबाइल नंबर है : 9521115530, 7737767173 इन दोनों नंबर पर फोन पे भी है।

 

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor